-बोकारो के नावाडीह प्रखंड स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में एक महिला अपने बच्चे के साथ रोते हुए मुख्यमंत्री के कदमों में जा गिरी । मुख्यमंत्री ने उस महिला के वेदना को सुनकर बोकारो उपायुक्त व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया की उस रोती बिलखती महिला का जो काम है हर हाल में किया जाए।
आपको बता दें कि वह रोती बिलखती महिला अपने गोद में नन्हे से बच्चे को लेकर आई थी जिसे थैलेसीमिया की बीमारी है थैलेसीमिया बीमारी खून की बीमारी है जो एक गंभीर बीमारी है जिसके इलाज में लाखों का खर्च आता है और यह महिला इतनी गरीब है कि इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था करना उसके लिए नामुमकिन है।
ऐसे में महिला ने अपने बच्चे की जिंदगी की भीख मांगते हुए मुख्यमंत्री के चरणों में गिर गयी और अपनी वेदना को नहीं रोक पाई। मुख्यमंत्री ने भी तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया और उस महिला को बच्चे के इलाज का भरोसा दिलाया।

