खाद्य आपूर्ति विभाग जामताड़ा द्वारा गरीबों के लिए पीएचएच ,अंत्योदय एवं ग्रीन कार्ड का का खाद्यान्न डीलरों के माध्यम से ई पोस मशीन 2G नेटवर्क के सहारे ऑनलाइन पूरे जिले भर का खाद्यान्न वितरण किया जाता है। लेकिन नेटवर्क (सर्वर) तकनीकी गड़बड़ी के चलते विगत तीन दिनों से सर्वर स्लो चलने के कारण वितरण बाधित हैl इस संबंध में जिला डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं मीडिया प्रभारी देव कुमार साहू ने बताया कि पूरे जिले में विगत 3 दिनों से नेटवर्क सर्वर एनआईसी रांची से तकनीकी कारण के चलते नेटवर्क सर्वर ई पोस मशीन में स्लो चल रहा है। जिसके चलते घंटो लाभुक कार्डधारी अपना रोजाना काम छोड़कर अनाज लेने के लिए बैठे रहते हैं एवं बगैर अनाज लिए रिटर्न चले जाते हैं। दुकानदार और लाभुकों के बीच में मनमुटाव अनावश्यक हो जाती है। जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड, कर्माटांड़ प्रखंड,फतेहपुर, कुंडहित, नाला , जामताड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में यही स्थिति है। हम लोगों द्वारा विभाग से अभिलंब नेटवर्क सर्वर सुधार करने तथा 4G ई पोस मशीन मशीन के साथ व्यवस्था किया जाए या डोंगल देने की व्यवस्था किया जाए। ताकि हम खाद्यान्न सुचारू रूप से वितरण कर सके।

