Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश भर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, केंद्र सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    देश भर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, केंद्र सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    देश भर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, केंद्र सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना
    नई दिल्ली :  राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में आज यानी बुधवार को मौन सत्याग्रह किया जा रहा है. कई राज्यों में कांग्रेसी नेता सुबह से ही मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
    राजस्थान में कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जा रहे मौन सत्याग्रह पर कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्यार, अहिंसा और एकजुट करने की बात की है, लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया. हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और लोगों के बीच जाएंगे.

     

     

     

    छत्तीसगढ़ में भी मौन सत्याग्रह

    गुजरात हाईकोर्ट की ओर से सत्र न्यायालय के आदेश को बरकरार रखने के मद्देनजर राहुल गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और राज्य में पार्टी प्रभारी शैलजा कुमारी समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने रायपुर में मौन सत्याग्रह किया. मोदी सरनेम वाली टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में सजा को लेकर विरोध किया.

    कर्नाटक में सीएम-डिप्टी सीएम ने किया विरोध प्रदर्शन
    उधर कर्नाटक में भी कांग्रेस नेताओं ने मौन सत्याग्रह किया. राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाते हुए कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी प्रदर्शन में शामिल हैं.

    जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश भारी धरने पर बैठे

    राजस्थान के जयपुर में भी कांग्रेसी नेताओं ने मौन सत्याग्रह किया. इसके जौरान राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राज्य के पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य नेताओं ने सत्याग्रह में भाग लिया. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि बाढ़ के कारण कुछ राज्यों में मौन सत्याग्रह को रद्द किया गया है.

     

     

     

    देहरादून के गांधी पार्क में जुटे कांग्रेसी

    उत्तराखंड के देहरादून में भी कांग्रेस नेताओं ने मौन सत्याग्रह किया. प्रदेश की राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में बुधवार सुबह कांग्रेसी नेता जुटे. इस दौरान एक पत्र के माध्यम से कांग्रेसियों ने कहा कि सात घंटे का मौन सत्याग्रह किया जाएगा.

    भाजपा ने किया पलटवार

    उधर उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जा रहे मौन सत्याग्रह पर कहा कि राहुल गांधी ने एक समुदाय का अपमान किया. कोर्ट ने उनसे माफी मांगने को कहा, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी. सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि कांग्रेस को अपनी सोच और रणनीति बदलना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान : पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंककर मारी गोली, भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या
    Next Article नगर निगम क्षेत्र में बढ़ता अतिक्रमण एवम विकास कार्य अवरुद्ध :अमरेंद्र

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.