Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रोजेक्ट ‘परख: पढ़ाई और खेल’- 147 हाई स्कूल में आयोजित हुई साप्ताहिक परीक्षा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    प्रोजेक्ट ‘परख: पढ़ाई और खेल’- 147 हाई स्कूल में आयोजित हुई साप्ताहिक परीक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रोजेक्ट ‘परख: पढ़ाई और खेल’- 147 हाई स्कूल में आयोजित हुई साप्ताहिक परीक्षा

    10वीं कक्षा में सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी तथा 12वीं में भौतिक विज्ञान(फिजिक्स) की हुई परीक्षा

     उप विकास आयुक्त ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, बच्चों से संवाद स्थापित कर बढ़ाया उत्साह

    जिले के सरकारी स्कूलों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने को लेकर शुरू किये गये प्रोजेक्ट ‘परख: पढ़ाई और खेल’ के अंतर्गत 147 हाई स्कूल में साप्ताहिक परीक्षा आयोजित की गई। उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के दिशा-निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा किए गए इस पहल के सुखद परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं, करीब 14 हजार नामांकित बच्चों में जहां पहले साप्ताहिक परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति 80 फीसदी थी वहीं तीसरे सप्ताह में अब बच्चों की उपस्थिति 90 फीसदी दर्ज की गई है। बच्चे बड़े उत्साहपूर्वक परीक्षा में बैठने स्कूल आ रहे हैं । 10वीं की कक्षा में सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी तथा 12वीं में भौतिक विज्ञान की परीक्षा ली गई।

     

     

     

    छात्र जीवन में अनुशासित रहना सफलता की कूंजी… उप विकास आयुक्त

    शहरी क्षेत्र के परीक्षा केन्द्र टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा, मिथिला हाई स्कूल, सोनारी तथा राजस्थान विद्या मंदिर हाई स्कूल, साक्ची का निरीक्षण करने पहुंचे उप विकास आयुक्त ने परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया । उन्होने विषयों को समझ कर लिखने पर बल देते हुए बच्चों से कहा कि कुछ भी ऐसा असंभव नहीं जो छात्र अनुशासित जीवन अपनाकर हासिल नहीं कर सकते । उन्होने कहा कि प्रश्नपत्र का पैटर्न स्कूल की वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखकर इसलिए तैयार किया जा रहा ताकि बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों के मन में कोई अनावश्क तनाव कभी नहीं आए । उन्होने सभी बच्चों से प्रत्येक साप्ताहिक परीक्षा में अनिवार्य रूप से बैठने की भी अपील की ।

     

     

     

    सभी परिक्षा केन्द्रों में बच्चों का रिजल्ट भी घोषित किया गया साथ ही डिस्कशन सेशन में उनकी कमियों तथा जिस प्रश्न का उत्तर सही-सही नहीं लिख पाये उसपर शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया । सोमवार को सभी स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर प्राप्त अंक की सूची लगाने की परंपरा शुरू की गई है, उसी दिन प्रार्थना सभा में प्रत्येक वर्ग के तीन टॉपर बच्चों को उनके अभिभावक के सामने पुरस्कृत किया जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्यानार्थ जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के द्वारा आर्मी कैम्प सोनारी में जागरूकता शिविर का आयोजन
    Next Article मैट्रिक में अच्छे अंकों से उतीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.