Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्यानार्थ जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के द्वारा आर्मी कैम्प सोनारी में जागरूकता शिविर का आयोजन
    Breaking News झारखंड

    पुर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्यानार्थ जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के द्वारा आर्मी कैम्प सोनारी में जागरूकता शिविर का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पुर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्यानार्थ जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के द्वारा आर्मी कैम्प सोनारी में जागरूकता शिविर का आयोजन

    जमशेदपुर- आर्मी कैम्प सोनारी के फैमिली वेलफेयर सेंटर में जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह के नेतृत्व में तीनों सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों के कल्याण एवं नई पॉलिसियों की जानकारी देने के लिये जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्टेशन हेडक़वाटर एडम कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता ई सी एच एस के ऑफिसर इनचार्ज लेफ्टिनेंट कर्नल तेजपाल बाजवा वेटरन्स के रूप में डॉक्टर ब्रिगेडियर निरंजन कर्नल चतुर्भुज नाथ लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर विकास के साथ साथ कोल्हान के गौरव सेनानी एवं वीर नारी शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन करते हुवे वेटरन सुशील कुमार सिंह इस कैम्प की तारीफ करते हुवे उपस्थित सैनिकों के द्वारा करतल ध्वनि से शिविर के सहयोगी

     

     

     

    जिला सैनिक बोर्ड एवं ई सी एच एस के पदाधिकारी एवं सदस्यों की टीम का स्वागत अभिनंदन के साथ आभार ब्यक्त किया।आने वाले समय मे एक दूसरे के सहयोग से सभी सैनिक परिवार के सुख दुःख में सहयोगी की भूमिका निभाने के संकल्प को दुहराया।यही भारतीय सेना की विशेषता है। कार्यक्रम की शुरुवात कर्नल किशोर सिंह ने बीते तीन महीनों में वीरगति को प्राप्त सेना के वीर जवान एवं पूर्व सैनिकों की पुण्यात्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दिलवाए। साथ ही पेंशन स्कॉलरशिप रोजगार लाइफ सर्टिफिकेट रिकॉर्ड में नाम सुधार जानलेवा बीमारियों (केंसर एवं डायोलोसिस) के इलाज के लिये राज्य सरकार से मिलने वाले वित्तीय सहायता की जानकारी दी।कोल्हान के सभी पूर्व सैनिकों को अपने अपने क्षेत्र के संगठन से जुड़ने की सलाह दी ताकि समय समय पर केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। ई सी एच एस ऑफिसर इंचार्च लेफ्टिनेंट कर्नल तेजपाल बाजवा ने 64 के वी के कार्ड की सुविधा की जानकारी दी एवं जिन सदस्यों ने अब तक कार्ड नही बनवाया उन्हें नया कार्ड बनवाने का तरीका समझाया।

     

     

     

    पॉलिक्लिनिक जमशेदपुर का लक्ष्य है कि पूर्व सैनिकों के हर बीमारी का इलाज बेहतर ढंग से ई सी एच एस, इम्पैनल अस्पताल और सेना के अस्पताल में हो सके। अगर कोई सैनिक इसके अलावा इमरजेंसी में कहीं इलाज कराता है तो उसको केंद्रीय सरकार के दर से बिल भुगतान हो सके। दो वीर नारियों को कैम्प में ही उनका चेक प्रदान किया गया। कुछ सैनिक साथियों ने अपनी समस्याओं की जानकारी दी जिसके निदान के लिये जिला सैनिक बोर्ड के क्लर्क महेंद्र चौधरी एवं प्रभात कुमार ने गाइड बताया।

     

     

    कुछ वेटरन्स को कल्याण पदाधिकारी ने वेटरन्स बैज भी प्रदान किये। साथ ही पूर्व सैनिकों की संस्थाओं की उनके सेवाभाव से जरूरतमंद सैनिक एवं सिविलियन्स की प्रशंसा की। इस बर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाने की सहमति बनी एवं सोमवार जिला उपायुक्त महोदया से इस संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्मी यूनिट के 2आई सी लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित जैन यूनिट के जवानों के साथ साथ सैनिक संस्था के भूषण सिंह शैलेन्द्र सिंह संजय श्रीवास्तव दिनेश सिंह अमित कुमार देवेंद्र त्रिपाठी गोविंद राय राजकुमार कसेरा अजय कुमार सिंह अवधेश कुमार मनोज सिंह विवेक सिंह आर के चौधरी एच एम भारती एस जी प्रसाद बुद्धा बहादुर सीताराम चौधरी सुनील सिंह दयाभूषण शिवकुमार सिंह रामजी सिंह सुधीर सिंह आदि सैकडों गौरव सेनानी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा जारी, अब तक 12 लोगों की मौत, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
    Next Article प्रोजेक्ट ‘परख: पढ़ाई और खेल’- 147 हाई स्कूल में आयोजित हुई साप्ताहिक परीक्षा

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.