Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में में यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध, आप नेता भी समर्थन में उतरे
    Headlines राजनीति

    गुजरात में में यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध, आप नेता भी समर्थन में उतरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गुजरात में में यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध, आप नेता भी समर्थन में उतरे
    आम आदमी पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन का ऐलान किया है, लेकिन गुजरात के जिन आदिवासी क्षेत्रों में पार्टी मजबूत है। वहां पर विरोध सामने आया है। छोटा उदेपुर में यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में आप नेता भी कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।गुजरात के छोटा उदेपुर जिले में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करने की चर्चा के बीच विरोध सामने आया है। जिले के आदिवासी संगठनों ने जिले के कलेक्टर को यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में एक आवेदन पत्र सौंपा है।

     

     

    इसमें कहा गया है कि यूसीसी कानून से आदिवासियों के अधिकारों को नुकसान पहुंचेगा। आदिवासी संगठनों के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रदेश उपाध्यक्ष प्राे. अर्जुन राठवा भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के संकेत देने के बाद से छोटा उदेपुर में प्रदर्शन शुरू हुए हैं, हालांकि पिछले साल चुनावों से पहले गुजरात सरकार ने पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करने का ऐलान किया था और इस संबंध में एक कदम आगे बढ़ते हुए कमेटी का गठन कर दिया था।

     

     

    उग्र आंदोलन की चेतावनी
    आदिवासी संगठन यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के विरोध में कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और फिर कलेक्टर को आवेदन पत्र सौंपा। इसमें आदिवासी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कि यूसीसी कानून (Uniform Civil Code) से आदिवासियों के अधिकारों को नुकसान पहुंचेगा। यूसीसी कानून लागू नहीं होने की पुरजोर वकालत की।

     

     

    उन्होंने कहा अगर कानून लागू किया जाएगा तो फिर उग्र आंदोलन होगा। आदिवासी संगठनों के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे आम आदमी पार्टी गुजरात के उपाध्यक्ष प्रो. अर्जुन राठवा ने कहा कि कहा कि समाज पार्टी से आगे है। वह आदिवासी समाज की मांग के साथ खड़े हैं। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने यूसीसी के पक्ष में अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। अब देखना यह है कि गुजरात में आप नेताओं के विरोध करने पर हाईकमान इस मुद्दे पर क्या रुख रखता है?
    बीजेपी नेताओं की चुप्पी

    छोटा उदेपुर आदिवासी बहुत जिला है। गुजरात में आदिवासियों की बढ़ी संख्या है। लोकसभा की चार सीटें और विधानसभा की 27 सीटें आदिवासियों के आरक्षित हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को पिछले चुनावों में आदिवासी बेल्ट में अच्छे मत हासिल हुए थे। आदिवासी संगठनों के साथ आप नेता जहां खुलकर समर्थन में आ गए हैं तो वहीं जिले के बीजेपी नेताओं ने अभी इस मुद्दे पर अपना रुख साफ नहीं किया है। छोटा उदेपुर लोकसभा और जिले की तीन विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। जिले के एक और बड़े आदिवासी नेता पूर्व रेल राज्य मंत्री नारायण राठवा भी छोटा उदेपुर से आते हैं। वे राज्य सभा के सदस्य हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता विधायक दल चैतर वसावा भी आदिवासी समुदाय से आते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालासोर रेल हादसा: CBI ने 3 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या और सबूतों को मिटाने पर FIR
    Next Article NCP में फूट के बीच ‘मिशन महाराष्ट्र’ पर शरद पवार, नासिक में रैली से दिखाएंगे पावर

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.