Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार की एडवाइजरी पर तिलमिलाए विपक्षी दल, बड़े प्लान की सुगबुगाहट
    Breaking News राष्ट्रीय

    सरकार की एडवाइजरी पर तिलमिलाए विपक्षी दल, बड़े प्लान की सुगबुगाहट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में तेजी से बदले घटनाक्रमों के बीच सरकार ने आंतरिक सुरक्षा स्थिति के आकलन के आधार पर जहां राज्य में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किये जाने का निर्णय लिया है वहीं आतंकवादियों की धमकियों के मद्देनजर शुक्रवार को अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों से यथासंभव घाटी छोडऩे की सलाह दी है. सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कश्मीर में कुछ बड़ा प्लान किया जा रहा है. वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कहा है कि कश्मीर में खौफ का माहौल है, इस तरह का एडवाइजरी इससे पहले कभी नहीं आई. दरअसल, अतिरिक्त जवानों की तैनाती को आर्टिकल 35ए और 370 को खत्म करने से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि केंद्र ने इन अटकलों को खारिज किया है. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिम बहुल उस राज्य के लोगों के दिल जीतने में विफल रही जिसने धार्मिक आधार पर विभाजन को खारिज कर दिया और धर्मनिरपेक्ष देश को चुना. भारतीय प्रशासनिक सेवा के टॉपर से राजनेता बने शाह फैसल ने जानना चाहा कि क्या सरकार स्थानीय लोगों के लिए ऐसा ही कोई मश्विरा जारी करने पर विचार कर रही है. फैसल ने अपने ट्वीट में कहा, जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुरक्षा खतरे को देखते हुए पर्यटकों एवं अमरनाथ तीर्थ यात्रियों तुरंत कश्मीर छोडऩे को कहा है. क्या सरकार स्थानीय लोगों के लिए भी ऐसा ही मशविरा जारी कर रही है? क्या कश्मीरियों को भी दूसरे स्थानों में पलायन कर जाना चाहिए या फिर हमारी जिंदगी कोई मायने नहीं रखती है? राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमरनाथ यात्रियों को कश्मीर छोडऩे की सलाह पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे असाधारण करार दिया और कहा कि सरकार का यह निर्णय अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले की आशंका से जुड़ा हुआ है तथा इसका घाटी में भय के माहौल से संबंध नहीं है. बरामूला में पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने कहा कि केंद्रीय बल राज्य पुलिस को नजरअंदाज कर रहे हैं. यह सब कुछ इस ओर इशारा करता है कि कुछ बड़ा प्लान किया जा रहा है.

    कश्मीर के संभागीय आयुक्त बसीर अहमद खान के मुताबिक जिले के किसी भी स्कूल को बंद नहीं किया गया है. उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि विश्वसनीय जानकारी के लिए लोगों को अपने संबंधित उपायुक्तों से संपर्क करना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्‍मीर: अलर्ट पर भारतीय सेना, बोले राज्यपाल-अफवाहों पर न दें ध्‍यान
    Next Article समारोह के माध्यम से लाभुकों को दी गई गैस सिलींडर

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.