Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रेटर नोएडा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पबजी गेम के जरिए हुआ था सचिन से प्यार
    Breaking News Headlines अपराध

    ग्रेटर नोएडा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पबजी गेम के जरिए हुआ था सचिन से प्यार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीसीपी साद मिया खान के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि पाकिस्तान से आई महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस महिला को PUBG गेम के माध्यम से भारत के सचिन नाम के शख्स से प्यार हो गया था। महिला पहले से 4 बच्चों की मां थी और मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध जिले की निवासी थी और अपना सब कुछ छोड़कर भारत आ गई थी। वह सचिन के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती थी और इसके लिए वह अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते रबूपुरा आ गई।

     

     

     

    महिला की पहचान सीमा हैदर के रूप में हुई है, जिसकी साल 2014 में गुलाम हैदर से शादी हुई थी। महिला पबजी गेम से साल 2014 से संपर्क में थी। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, पर चैटिंग, वीडियो कॉल के जरिए ये लोग बात करते थे।

     

     

     

    नेपाल से होते हुए भारत आई थी महिला
    महिला सचिन के साथ रबूपुरा के अंबेडकर नगर में पिछले 1 महीने से रहती थी। वह भारतीय नागरिकता पाने के लिए सचिन से शादी करने की फिराक में थी। इसी बीच पुलिस को इस बात की भनक लग गई। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो महिला अपने 4 बच्चों को लेकर अपने प्रेमी सचिन के साथ फरार हो गई।

     

     

     

    सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल का वीजा लेकर पहुंची थी। भारत आने से 7 दिन पहले काठमांडू, नेपाल के होटल में उसकी मुलाकात हुई थी। मिलने के बाद वापस सीमा पाकिस्तान पहुंची थी। टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आने के बाद उसने भारत में प्रवेश किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश के सवर्ण विधायक तो सबसे बुरे फंसे! एक तो पवार इफेक्ट ऊपर से वोटरों के छिटकने का डर
    Next Article SCO समिट में PM मोदी ने पाकिस्तान को बिना नाम लिए सुनाई खरी-खरी, कहा- कुछ देश आतंकियों को पनाह दे रहे

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.