Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश के सवर्ण विधायक तो सबसे बुरे फंसे! एक तो पवार इफेक्ट ऊपर से वोटरों के छिटकने का डर
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    नीतीश के सवर्ण विधायक तो सबसे बुरे फंसे! एक तो पवार इफेक्ट ऊपर से वोटरों के छिटकने का डर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नीतीश के सवर्ण विधायक तो सबसे बुरे फंसे! एक तो पवार इफेक्ट ऊपर से वोटरों के छिटकने का डर
    बिहार में राजनीतिक हलचल जब भी तेज होती है तो सियासत एक करवट बदल लेती है। हालांकि अभी उस तरह की हलचल नहीं दिख रही है
    पटना: एनसीपी में हुई भारी टूट के बाद बिहार में जेडीयू की चाल थोड़ी थम गई है। इस राजनीतिक भूचाल से विपक्षी एकता के लिए भागदौड़ कर रहे नीतीश कुमार के पांव भी एक अणे मार्ग में थम गए। यह एक खास वजह भी बनी कि नीतीश कुमार ने उन विधायकों से भी वन टू वन बात की, जिन्हें मिलने का समय भी नहीं मिल पाता था। दरअसल जदयू के अधिकांश विधायक एनडीए के जनाधार वाले क्षेत्र से आए हैं। राजद के विरुद्ध उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका राजद नेताओं से प्रताड़ित जनता और एनडीए के समर्थक वोट की रही है। सत्ता में बने रहने को लेकर अभी भले साथ हैं पर जब चुनाव में जाएंगे तो उनकी असल जरुरत यानी एनडीए वोट बैंक की होगी।

     

     

    नीतीश के सवर्ण विधायक मुश्किल में?
    नीतीश कुमार अगर राजद के जंगल राज के विरुद्ध 15 साल तक खड़े रहे तो इसमें सवर्ण वोटरों की भूमिका प्रमुख थी। बाकी के भी वोटर कुशासन से ऊबे हुए थे। वो सुशासन और विकास चाहते थे। लेकिन अब महागठबंधन में जाने के बाद सत्ता पर राजद का रंग चढ़ गया। अचानक से क्राइम में वृद्धि हो गई। रसातल में जा चुका अपहरण उद्योग, धमकी, रंगदारी के मामले हावी हो गए। वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार के प्रभाव में अधिकारी विधायकों की नहीं सुनते हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी बात रखी। पर हश्र क्या हुआ ये सबने देख लिया।

     

     

    इस चर्चा में चार भूमिहार विधायक भी शामिल
    परवत्ता विधायक संजीव सिंह, ये पहले सूचक हैं जिन्होंने अगवानी सुल्तानगंज पुल पर सही टिप्पणी करते प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को जानकारी दी थी, पर हुआ कुछ नहीं। सदन में भी प्रश्नकाल के जरिए सवाल उठाया, मगर फिर भी कुछ नहीं हुआ। सवाल यह है कि चुनाव नजदीक आने वाले हैं। इन्हें अपने वोटरों को जवाब देना है। अपने विकास कार्यों का जवाब देना है। ऐसे में ये नेता अपने आधार वोट की राजनीति करने को मजबूर हैं। ऐसे में न तो एनडीए का वोट मिलेगा और न राजद के आधार वोट ही।मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह हों या बरबीघा के विधायक सुदर्शन की राजनीतिक जमीन भूमिहार वोटरों पर ही टिकी है। बेगूसराय में भूमिहार वोटर ही निर्णायक भूमिका निभाते हैं। राजू कुमार सिंह गत चुनाव में LJP से लड़े थे और जदयू के उम्मीदवर बोगो सिंह को हरा कर सदन में आए थे। पहली बार विधायक बने। लेकिन फिर JDU में शामिल हो गए। अब तो इनकी भी समस्या यही है। बरबीघा में भी भूमिहार बहुल क्षेत्र है, जहां हरिजन वोटर अक्सर भूमिहार के साथ रहते हैं। चौथे विधायक हैं पंकज मिश्रा, ये रुन्नी सैदपुर से विधायक हैं। इनकी भी परेशानी वही है।

     

     

    क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?
    राजनीतिक विश्लेषक अरुण पांडे मानते हैं कि ‘जदयू के भीतर ऐसे विधायक संशय में तो हैं। इनकी जीत के खास वोट बैंक के तहत हुई है। और वह है सवर्ण वोट और नीतीश कुमार के समर्थक वोट। अब इनका साथ उस राजद के साथ है जिनके खिलाफ ये ताउम्र विरोध की राजनीति करते रहे है। अब महागठबंधन के साथ आने पर बहुत कुछ बदलाव तो आयेगा। उप चुनाव का ही परिणाम देख लें जहां नीतीश कुमार के राजद से हाथ मिलाने के बाद कई बूथों पर कुर्मी वोटरों से हाथ धोना पड़ा। सच्चाई भी यही है कि राजद कभी भी जदयू का नेचुरल एलायंस नहीं रहा है।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावित्री देवी मारवाड़ी कन्या विद्यालय में नवनिर्मित भवन का हुआ द्घाटन
    Next Article ग्रेटर नोएडा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पबजी गेम के जरिए हुआ था सचिन से प्यार

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.