Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ : जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में शहर में बढ़ रहे वारदातों के संबंध में पुलिस अधीक्षक हृदीप पी• जनार्दनन का कराया ध्यान आकृष्ट
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पाकुड़ : जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में शहर में बढ़ रहे वारदातों के संबंध में पुलिस अधीक्षक हृदीप पी• जनार्दनन का कराया ध्यान आकृष्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के कार्यालय कक्ष में मिलकर शहर में बढ़ रहे वारदातों के संबंध में पुलिस अधीक्षक हृदीप पी• जनार्दनन का ध्यान आकृष्ट कराया।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल,पुलिस उपाधीक्षक(मु•) बैजनाथ प्रसाद मौजूद थे।प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री राजा अंसारी,नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल,पूर्व नगर महामंत्री पवन भगत,सुशील साहा,पुरुषोत्तम राय सहित पीड़ित परिवार के सदस्यगण भी शामिल थे।

     

    उपस्थित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए शहर के सभी मोहल्लों में पुलिस गश्ती बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग किया।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासी दहशत में है और असामाजिक तत्वों का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि एक ही रात में कई घरों को निशाना बना रहे हैं। पीड़िता उर्मिला भगत ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और चोरी का यथाशीघ्र उदभेदन कर चोरी की गई जेवरात एवं नगदी रकम वापस दिलाने का मांग की। शहर के कई मोहल्लों में जगह-जगह प्रतिदिन पूरी रात जुआ का खेल चलता है।कई मोहल्लों में जुआ का स्थाई अड्डा बन चुका है और हो रही चोरी की घटनाओं को एक प्रमुख कारण शहर में जुआ का अड्डा भी है।

     

    पुलिस अधीक्षक महोदय ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के बातों को गंभीरता से सुना और चोरी की घटनाओं को यथाशीघ्र उदभेदन करने और उस सभी मोहल्लों में पुलिस गश्ती बढ़ाने और मोहल्ला समिति बनाने का आश्वासन दिया,साथ ही खुद सर्तक रहने और जागरूक रहने का सुझाव दिया।उन्होंने कहा पुलिस अपना काम मुस्तैदी से करेगी साथ ही शहर के नौजवानों से सहयोग की अपेक्षा हैं। पीड़िता के साथ संजीव भगत,भवेश भगत, परितोष भगत आदि मौजूद थे।

     

    आगामी दिनों पाकुड़ नगर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपायुक्त पाकुड़ श्री वरूण रंजन से एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर सीसीटीवी कैमरा पाकुड़ नगर में लगाने की मांग करेगा।इसके पूर्व में भी सीसीटीवी लगाने से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त महोदय को सौंपा गया है।लेकिन उस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी चार बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
    Next Article दिल्ली : औरंगजेब लेन का नाम बदला, नया नाम होगा डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम लेन, एनडीएमसी ने दी मंजूरी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.