Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टूरिस्ट मैप में झारखंड ने बनाई जगह, राज्य की कला-संस्कृति को देश-दुनिया में मिल रही है पहचान:अमर कुमार बाउरी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    टूरिस्ट मैप में झारखंड ने बनाई जगह, राज्य की कला-संस्कृति को देश-दुनिया में मिल रही है पहचान:अमर कुमार बाउरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टूरिस्ट मैप में झारखंड ने बनाई जगह, राज्य की कला-संस्कृति को देश-दुनिया में मिल रही है पहचान:अमर कुमार बाउरी

    पर्यटकों की संख्या में दोगुना इजाफा, बढ़े रोजगार के अवसर

    *—अमर कुमार बाउरी, मंत्री, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग*

    रांची।
    प्रकृति ने झारखंड को समृद्ध बनाया है। यहां की धरोहरें इस राज्य को और विशिष्ट बनाती हैं. मुख्यमंत्री रघुवर सरकार ने झारखंड की इस ताकत को पहचाना है और पिछले साढ़े चार साल से राज्य को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास हो रहा है. पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री अमर बाउरी ने आज सूचना भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा कि पर्यटन और कला संस्कृति विभाग राज्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिप्रेजेंट करने का एक बड़ा माध्यम है. इस बात को ध्यान में रखकर पर्यटन और कला-संस्कृति को संरक्षित और विकसित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.

    पर्यटकों की संख्या में दोगुना इजाफा, बढ़े रोजगार के अवसर

    श्री बाउरी ने बताया कि साढ़े चार साल में झारखंड आनेवाले पर्यटकों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। यह संख्या बढ़कर 3.54 लाख तक पहुंच गई है. इसमें विदेशी सैलानियों की संख्या लगभग 1.76 लाख है. आज राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों में आवागमन, प्रवास, पीने का पानी, शौचालय और पर्यटकों की सुरक्षा समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने बताया कि पर्यटन ऐसा सेक्टर है, जहां कम निवेश में ज्यादा रोजगार का सृजन हो रहा है. झारखंड की बात करें तो पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में 1.76 लाख लोगों को रोजगार मिला है. राज्य सरकार का पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजागार देने पर विशेष जोर है.

    *पर्यटक और सांस्कृतिक खेल महोत्सवों को राजकीय महोत्सव का दर्जा*

    श्री बाउरी ने बताया कि राज्य के 132 पर्यटक स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय और स्थानीय स्तर की श्रेणी में वर्गीकृत कर विकसित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 8 पर्यटक और सांस्कृतिक खेल महोत्सवों को राजकीय महोत्सव का दर्जा देकर भव्य आयोजन किया जाता है. इसमें ईटखोरी महोत्सव, छउ महोत्सव, बैधनाथधाम महोत्सव, लुगुबुरु महोत्सव, माघी मेला, हिजला मेला, मुड़मा मेला और बासुकीनाथधाम महोत्सव शामिल हैं. इसके आंतरिक अळावा, हुंडरु, जोन्हा और पंचघाग जलप्रपात के साथ नेतरहाट, बेतला, चांडिल डैम, पतरातू डैम, गेतलसूद डैम, कांके डैम और मैथन डैम पर समय-समय पर साहसिक पर्यटन उत्सवों का आयोजन किया जाता है.

    *श्रावणी मेला को मिला अंतर्राष्ट्रीय पहचान, पतरातू बना बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन*

    श्री बाउरी ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा किये गए प्रयास का परिणाम है कि देवघर के श्रावणी मेला को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है. यहां आनेवाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही है. देवघर में मानसरोवर तालाब के किनारे क्यू कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। देवघर में पर्यटन सुविधा और सौंदर्यीकरण का काम हुआ है. प्राकृतिक खूबसूरती का लबादा ओढ़े पतरातू डैम को इस तरह विकसित किया गया है कि यह पर्यटकों के लिए वर्तमान में सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन बन गया है. नेतरहाट दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं.

    *पर्यटन की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की है तैयारी*

    पर्यटन मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत दलमा-चांडिल-गेतलसूद-बेतला, मिरचईंया, नेतरहाट ईको टूरिज्म सर्किट विकास हेतु 52.72 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. संथालों के धर्म स्थल लुगुबुरु के सौंदर्यीकरण, हुंडरु, दशम, जोन्हा जलप्रपात औऱ चतरा स्थित ईटखोरी को वृहत पर्यटन गंतव्य के रुप में विकसित करने की योजना है. इसके साथ चिन्हित किए गए 86 पर्यटक स्थलों पर पर्यटन सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं.

    *कला-संस्कृति को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना लक्ष्य*

    श्री बाउरी ने बताया कि झारखंड की कला-संस्कृति के संरक्षण और उसे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. दुमका के मलूटी स्थित मंदिरों के संरक्षण का काम प्रगति पर है। रांची स्थित आड्रे हाउस के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण हो चुका है. इसके साथ जिलों में शनि परब और सुबह-सबेरे जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महोत्सवों का आय़ोजन होता

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउन्नाव की त्रासदी की उपजे सवाल
    Next Article पदाधिकारियों के उदासीनता के कारण लोहिया स्वच्छता अभियान साबित हो रहा असफल

    Related Posts

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    June 23, 2026

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    June 23, 2026

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.