Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुलबस्ती की शिक्षिका नागश्री सामद हुई सेवानिर्वित, प्रबंधन समिति, शिक्षको और बच्चो ने दी विदाई।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुलबस्ती की शिक्षिका नागश्री सामद हुई सेवानिर्वित, प्रबंधन समिति, शिक्षको और बच्चो ने दी विदाई।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुलबस्ती की शिक्षिका नागश्री सामद हुई सेवानिर्वित, प्रबंधन समिति, शिक्षको और बच्चो ने दी विदाई।

    शिक्षक का मतलब प्रतिभावान, शिक्षित, प्यारा, आकर्षक, सहयोगात्मक, उत्साहवर्धक, जिम्मेवार होता है_दिनेश कुमार

    जमशेदपुर: सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुलबस्ती की वरिष्ठ शिक्षिका नागश्री सामद जून माह में सेवा निर्वित हो रही है और आज माह के अंतिम कार्य दिवस पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षको और बच्चो के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय सभागार में की गई, कार्यक्रम की शुरुवात में माता सरस्वती के चित्र के समक्ष विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, अध्यक्ष दिनेश कुमार, और शिक्षिका नागश्री सामद, प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहां की शिक्षक का मतलब प्रतिभावान, शिक्षित, प्यारा, आकर्षक, सहयोगात्मक, उत्साहवर्धक, जिम्मेवार होता है

     

     

    जिनमे इन सभी गुण समाहित होते है वही पूर्ण शिक्षक होता है, विधालय में 29 वर्ष अपनी शिक्षा देने वाली शिक्षिका नागश्री सामद जी इन सभी गुणों से परिपूर्ण थी, सी पी समिति मध्य विद्यालय में आज उनका अंतिम कार्य दिवस है लेकिन वो विद्यालय के बच्चो और समिति परिवार के मन में हमेशा बसी रहेंगी, संरक्षक खेमलाल चौधरी ने अपने वक्तव्यों में कहा की 1994 में शिक्षिका के रूप में इस विधालय में बहाल हो कर आई थी, अपनी मधुर वाणी, और अपनी मिलनसार स्वभाव और अपनी शिक्षण पद्धति से जल्दी ही सबको अपनी और आकर्षित कर ली और बच्चो का भी स्नेह इन्हे बराबर मिला ऐसे शिक्षक के जाने से विद्यालय इस कमी को जल्द भरपाई करने में असमर्थ रहेगा, सेवा निर्वित शिक्षिका नागश्री सामद ने कहा की विद्यालय की पूरी टीम ने मुझे जितना स्नेह दिया इसे भुला नहीं सकते

     

     

    ये 29वर्ष मेरे जीवन के बहुत अनमोल वर्ष है जो आगे के जीवन को जीने में भी सहायक होंगे, विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षिका नागश्री सामद को स्मृति चिन्ह, शॉल, छाता, ट्रॉली बैग दे कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, विधालय की शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भी उपहार भेंट की, बच्चो के द्वारा भी उपहार भेंट की गई साथ ही बच्चो के द्वारा नाट्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, विदाई समारोह कार्यक्रम में नागश्री सामद जी अपने बेटे चंद्रशेखर सामद, अपनी भतीजी और भांजी के साथ उपस्थित थी, कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक गुरुपदो गोप ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानध्यापक अमित कुमार सिंह ने किया, शिक्षिका रेखा कुमारी और सुमन सिंह ने नागश्री सामद के लिए अनमोल वचन और विदाई गीत प्रस्तुत किए, कार्यक्रम को के सावित्री और संगीता श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधालय समिति के सालिक दास देवांगन, ओम प्रकाश साहू, बिरेंद्र साहू, राकेश कुमार साहू, खेमलाल साहू, दिनेश साहू, राजू वाड़दे, शिक्षको में त्रिलोचन कौर, अर्चना सिंह, सीमा, कौशिक दत्ता, संगीता मेरी सुरेन, अनुसुइया कुमारी, चांद सिंह, हीरादास मानिकपुरी, सुमन सिंह, निधि गुप्ता, तारकेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेंट पॉल पब्लिक स्कूल में डिजाइनिंग प्रतियोगिता
    Next Article निर्मल गेस्ट हॉउस मे झामुमो जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित , अहम् विषयों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.