Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमों ने पोस्ट अॉफिस चौक के समीप केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका
    Breaking News झारखंड राजनीति

    झामुमों ने पोस्ट अॉफिस चौक के समीप केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संतोष वर्मा

    चाईबासा।उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में जमीन हड़पने के लिए 10 आदिवासी एवं दलितों के नरसंहार तथा झारखण्ड समेत पूरे देश में आदिवासियों एवं मूलवासियों का जल जंगल और जमीन लूट के विरोध में झामुमो ने आज चाईबासा पोस्ट ऑफिस चौक में केन्द्र सरकार, यूपी सरकार और रघुवर सरकार का पुतला दहन किया ।इस अवसर पर जिला सचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद से ही देश के विभिन्न हिस्सों खास कर भाजपा शासित प्रदेशों में, आदिवासियों एवं दलितों के खिलाफ हिंसा, अत्याचार और जमीन लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं यह काफी चिंताजनक है। सोनभद्र नरसंहार न्यू इंडिया के माथे पर बड़ा कलंक है परन्तु रामराज्य का बात करने वाले योगी सरकार के मंत्री इसे कोई बड़ी घटना नहीं मानते हैं , खुद मुख्यमंत्री योगी इस घटना के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहरा कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे अधिक शर्मनाक बात और क्या हो सकता है ? झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आदिवासी, दलितों और मूलवासियों पर हो रहे ऐसी हिंसात्मक घटनाओं और जमीन लूट का पुरजोर विरोध करता है और माँग करता है कि झारखण्ड, यूपी समेत पूरे देश में आदिवासियों दलितों और मूलवासियों के जान माल और जमीन की रक्षा सुनिश्चित किया जाए। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सचिव सोनाराम देवगम के अलावा सुनील कुमार सिरका, मोनिका बोयपाई, हिमांशु कुमार राय, राहुल तिवारी, जवाहर बोयपाई, विश्वनाथ बाड़ा, एनामुल हक, अश्रिता देवगम, पंकज ठाकुर, अरुण ठाकुर , चन्द्र भूषण बारिक, रिशु खान, शिवचरण मछुवा, जयेश ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे। सोनाराम देवगम, जिला सचिव, झामुमो प. सिंहभूम जिला समिति।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2013 मे छेडखानी करने कि आरोपी को जगन्नाथपुर पिलुस ने किया छह साल बाद गिरफ्तार ,भेजा गया जेल
    Next Article शिला दीक्षित का निधन अपूर्णीय क्षति : कांग्रेस

    Related Posts

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.