Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बायजूस में फिर छंटनी की तैयारी, इस बार निकाले जाएंगे 1000 कर्मचारी
    Headlines

    बायजूस में फिर छंटनी की तैयारी, इस बार निकाले जाएंगे 1000 कर्मचारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बायजूस में फिर छंटनी की तैयारी, इस बार निकाले जाएंगे 1000 कर्मचारी
    नई दिल्ली. इंडिया की पॉपुलर एडटेक फर्म बायजूस में छंटनी के अगले राउंड की तैयारी चल रही है. इससे करीब 500 से लेकर 1,000 तक फुल टाइम कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा पैदा हो गया है. कोराना काल में धमाल मचाने वाली कंपनी इस समय भारी संकट से जूझ रही है. धीमी ग्रोथ के बीच एडटेक कंपनी लागत कम करने की लगातार कोशिश कर रही है. ताजा हालात को देखते हुए कंपनी ने एक बार फिर से छंटनी करने का फैसला किया है. बायजूस की अलग-अलग टीमों में छंटनी का असर देखने को मिलेगा.

     

     

     

    ताजा छंटनी से बायजूस की मार्केटिंग, सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट टीम में काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. ईटी की रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि इन टीमों के अलावा प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी, कोडिंग सब्सिडियरी, व्हाइटहैट जूनियर जैसे एरिया में भी काम करने वाले लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा.

    इस महीने की शुरुआत में एडटेक स्टार्टअप ने कम से कम 1,000 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया. इसमें बड़े पैमाने पर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी और ऑन-ग्राउंड कर्मचारी शामिल थे. इन्हें थर्ड पार्टी ठेकेदारों के जरिए लाया गया था. बाहर निकाले जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे स्टाफ में ऑन-ग्राउंड सेल्स टीम, रैंडस्टेड और चैनलप्ले जैसे थर्ड पार्टी स्टाफर्स भी शामिल थे.

     

     

     

    बायजूस की स्थिति काफी समय से खराब चल रही है. कंपनी पिछले साल से ही इकोनॉमिक कंडीशन सुधारने की कोशिश कर रही है. इसके लिए एडटेक स्टार्टअप ने लागत कम करने के लिए कई तरह के कदम उठाए. बायजूस द्वारा की जाने वाली छंटनी भी इसी प्लान का हिस्सा है. डिजिटल K-12 (किंडरगार्टन से क्लास 12) एजुकेशन बिजनेस के लिए नए कस्टमर्स का मिलना मुश्किल हो रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 दिवसीय दौरे पर अमेरिका रवाना कहा- इस यात्रा से मजबूत होंगे संबंध
    Next Article Karnataka: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, लिंगायतों के बड़े नेता शेट्टार को बनाया एमएलसी कैंडिडेट

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.