Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 दिवसीय दौरे पर अमेरिका रवाना कहा- इस यात्रा से मजबूत होंगे संबंध
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 दिवसीय दौरे पर अमेरिका रवाना कहा- इस यात्रा से मजबूत होंगे संबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 दिवसीय दौरे पर अमेरिका रवाना कहा- इस यात्रा से मजबूत होंगे संबंध
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यानी कि आज अमेरिका के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी 21 से लेकर 24 जून तक अमेरिकी दौरे पर रहने वाले हैं. राजकीय यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम को लेकर ट्वीट भी किया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘यूएसए के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क शहर और वाशिंगटन डीसी में कार्यक्रमों में भाग लूंगा. इन कार्यक्रमों में यूएन हेडक्वार्टर पर योग दिवस समारोह, जो बाइडन के साथ बातचीत और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और बहुत कुछ शामिल है.’

     

     

    इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘यूएसए में, मुझे बिजनेस लीडर्स से मिलने, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों से मिलने का अवसर भी मिलेगा. हम व्यापार, कॉमर्स, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और ऐसे अन्य क्षेत्रों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत-यूएसए संबंधों को गहरा करना चाहते हैं.’इस राजकीय दौरे की चर्चा सियासी गलियारों में काफी तेज है. लोगों में काफी उत्साह है और अमेरिका में पूरे जोश के साथ तैयारियां भी चल रही हैं. प्रधानमंत्री के इस दौरे पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. उम्मीद की जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच कई अहम डीलें भी हो सकती हैं. बता दें कि पीएम मोदी का यह पहला राजकीय दौरा है. पीएम मोदी के इस दौरे का सारा खर्चा अमेरिका खुद उठाएगा. पीएम मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजकीय यात्रा पर गए थे.

     

     

     

    पीएम मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के न्यौते पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. 22 जून को बाइडेन और उनकी पत्नी जिल पीएम के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. इसी दिन पीएम मोदी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे. अमेरिका का दौरा पूरा करने के बाद पीएम मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की भी राजकीय यात्रा पर जाएंगे. यहां पर भी पीएम मोदी दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने, कारोबार और आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर अपने समकक्ष से चर्चा करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउद्धव ठाकरे के पीएम मोदी और अमित शाह की आलोचना से भड़के एकनाथ शिंदे
    Next Article बायजूस में फिर छंटनी की तैयारी, इस बार निकाले जाएंगे 1000 कर्मचारी

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.