Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्धव ठाकरे के पीएम मोदी और अमित शाह की आलोचना से भड़के एकनाथ शिंदे
    Headlines

    उद्धव ठाकरे के पीएम मोदी और अमित शाह की आलोचना से भड़के एकनाथ शिंदे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उद्धव ठाकरे के पीएम मोदी और अमित शाह की आलोचना से भड़के एकनाथ शिंदे
    मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे बहुत ज्यादा भड़क गए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोरेगांव में नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में पार्टी समारोह में शिंदे ने उद्धव ठाकरे को अपनी सीमा में रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ठाकरे ‘कचरे’ में बदल जाएंगे. शिंदे ने कहा कि ‘कल अपने भाषण में उद्धव ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को कई नामों से बुलाकर हमला किया. जब तक वे नोटिस न करें तब तक तो ठीक है… मगर अपनी हद में रहें और अपनी क्षमता के हिसाब से काम करें.’

     

     

    उद्धव ठाकरे के पीएम मोदी को हिंसा प्रभावित मणिपुर राज्य का दौरा करने के लिए की गई अपील का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस भी किया. जबकि आप वर्षा से मंत्रालय तक यात्रा नहीं कर सके. शिंदे का घंटे भर का भाषण ठाकरे के इर्द-गिर्द घूमता रहा. शिंदे ने इस बात को दोहराया कि उनका विद्रोह मतदाताओं के जनादेश का सम्मान करने के लिए था. उन्होंने कहा कि ‘अगला लोकसभा, विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनाव शिवसेना और भाजपा के गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा.’

     

     

    उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि ‘कल उन्होंने हमारे पास आने वालों को कचरा कहा. सिर्फ इसलिए कि उन्होंने आपको छोड़ दिया, आप उन्हें कचरा कह रहे हैं. याद रखें कि आप कचरे में बदल दिए जाएंगे. शिंदे और उनकी टीम को ‘देशद्रोही’ करार देने वाले ठाकरे समर्थकों का उल्लेख करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि ठाकरे ही असली गद्दार हैं. ‘आप सत्ता के लिए असली गद्दार थे. आप बालासाहेब की विचारधारा के गद्दार हैं. आप हम पर कुछ भी आरोप लगा सकते हैं लेकिन आपको कोई सहानुभूति नहीं मिलेगी. वोटरों को धोखा देने वालों को सहानुभूति नहीं मिलेगी. हमने चुनाव बीजेपी के साथ लड़ा था लेकिन आपने कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाई. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप कचरे में बदल जाएं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीए भवानी देवी रचा इतिहास, तलवारबाजी में भारत को दिलाया पदक
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 दिवसीय दौरे पर अमेरिका रवाना कहा- इस यात्रा से मजबूत होंगे संबंध

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.