Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी पीएम मोदी पर बरसे, कहा- हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का क्या हुआ वादा, खत्म कर दी 2 लाख नौकरियां
    Headlines राजनीति

    राहुल गांधी पीएम मोदी पर बरसे, कहा- हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का क्या हुआ वादा, खत्म कर दी 2 लाख नौकरियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी पीएम मोदी पर बरसे, कहा- हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का क्या हुआ वादा, खत्म कर दी 2 लाख नौकरियां
    नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) भारत की शान हुआ करते थे. इनसे युवाओं का सपना पूरा होता था, लेकिन आज के समय में सरकार की प्राथमिकता में पीएसयू नहीं है. सरकार की ओर से हर साल 2 करोड़ रोजगार का झूठा वादा करने वालों ने 2 लाख से ज्यादा नौकरियां खत्म कर दीं.

     

     

    कांग्रेस ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, संस्थानों में कॉन्ट्रैक्ट पर भर्तियों को बढ़ा कर दोगुनी कर दी गई. क्या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी बढ़ाना आरक्षण का संवैधानिक अधिकार छीनने का तरीका नहीं है? क्या ये इन कंपनियों के प्राइवेटाइजेशन की साजिश है? देश के पीएसयू में जहां, 2014 में 16.9 लाख रोजगार वो 2022 में मात्र 14.6 लाख रह गए हैं, क्या एक प्रगतिशील देश में रोजगार घटते हैं?उन्होंने कहा कि एक तरफ उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है दूसरी ओर पीएसयू से सरकारी नौकरियां साफ हो रही हैं. ये कैसा अमृतकाल है? अगर ये सच में अमृतकाल है तो नौकरियां क्यों गायब हो रही हैं? देश इस सरकार के दौर में भयंकर बेरोजगारी से के दौर से गुजर रहा है. लाखों युवाओं की उम्मीदों मात्र कुछ लोगों के फायदे के लिए कुचला जा रहा है.

     

     

     

    इसके अलावा राहुल गांधी ने बीएसएनएल, सेल, एमटीएनएल, एसईसीएल, एफसीआई और ओएनजीसी के कुछ आंकड़े भी शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि इन कंपनियों में कितने लाख रोजगार कम हुए हैं. उन्होंने कहा कि पीएसयू को अगर सरकार से समर्थन मिले तो वो खुद ही अर्थव्यवस्था और रोजगार दोनों को बढ़ाने में समर्थ हैं.

    देश की संपत्ति हैं पीएसयू

    सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम देशवासियों की संपत्ति है. उन्हें आगे बढ़ाना है ताकि वो देश की प्रगति के रास्ते को मजबूत कर सकें. बता दें कि बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी पहले भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहे हैं. उनका कहना है कि मौजूदा केंद्र की सरकार धीरे-धीरे सरकारी नौकरियों को खत्म कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ का टीजर रिलीज
    Next Article पीएम मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले लोगों में गजब का उत्साह

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.