Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज रांची कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र का परिभ्रमण किया।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज रांची कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र का परिभ्रमण किया।

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने आज रांची कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र का परिभ्रमण किया। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास तीर्थ अभियान के तहत कैंसर हॉस्पिटल के परिभ्रमण का कार्यक्रम किया गया। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ (कर्नल) मदन मोहन पांडे जी ने अस्पताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री दास ने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। डॉक्टर पांडे ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां जांच व इलाज की दरें भी काफी कम है। पहले फेज में 200 करोड़ रुपए की लागत से 7.5 एकड़ में बने इस अस्पताल में रेडियोलॉजी, कीमोथेरेपी और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। अगले फेज में ब्लड कैंसर और बच्चों के कैंसर के इलाज के लिए बिल्डिंग का निर्माण होगा। मरीजों के परिजनों के रहने के लिए 1 एकड़ में प्रेमाश्रय बनेगा। सीसीएल से सीएसआर के तहत इसका निर्माण होगा। गंभीर मामले में मुंबई स्थित TMH के चिकित्सकों से टेली कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से इलाज में सहयोग लिया जा रहा है। यहां थर्ड और फोर्थ ग्रेड में पूरी तरह स्थानीय लोगों को नौकरी दी गई है।
    इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि रांची में कैंसर हॉस्पिटल उनका सपना प्रोजेक्ट रहा है। इसी को देखते हुए मोमेंटम झारखंड के दौरान उन्होंने श्री रतन टाटा जी से इसके निर्माण के लिए आग्रह किया था। 2019 में भूमि पूजन में वे भी आए थे। आज अपना सपना पूरा हुआ देख काफी अच्छा लग रहा है। अब झारखंड ही नहीं आसपास के राज्यों के लोगों को भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। भ्रमण के बाद उन्होंने राज्य के अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह से बात कर इसे यथाशीघ्र मुख्यमंत्री असाध्य बीमारी योजना में शामिल करने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाढ़ बज्रपात ठनका व सर्पदंश से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
    Next Article सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-पटमदा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 क्रिस्टोफर बेसरा के अध्यक्षता में कुष्ठ रोगी खोज अभियान का समीक्षा किया गया

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.