Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाढ़ बज्रपात ठनका व सर्पदंश से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बाढ़ बज्रपात ठनका व सर्पदंश से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट

    तेघड़ा, बेगूसराय : जिले के अंदर मानसून के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर वज्रपात, ठनका , बाढ़ व डूबने से मृत्यु एवं सर्पदंश की घटना घटित होने की संभावना प्रबल रहती है। इसी के मद्देनजर बेगूसराय जिला प्रशासन कै निर्देशानुसार

    तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अटल कलाम भवन के सभागार में शनिवार को आपदा से संबंधित प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि ने की। प्रशिक्षण में प्रखंड एवं अंचल कर्मी, जनप्रतिनिधियों, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षकों के अलावे पंचायत स्तर से चयनित स्वयंसेवकों एवं ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने भाग लिया। जागरूकता शिविर में एसडीआरएफ टीम के अधिकारी एवं एसडीआरएफ अमन कुमार तथा नवीन निराला द्वारा मानसून के मद्देनजर एवं बाढ़ सुरक्षा के तहत बाढ़, वज्रपात ,सर्पदंश से बचाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया । संभावित बाढ़ से पूर्व भोजन, दवा ,पानी ,बिस्तर आदि की व्यवस्था करने एवं बाढ़ के बाद जलजमाव में छिड़काव व साफ सफाई करने के बारे में बताया गया। इस दौरान टीम ने बाढ़ एवं डूबने से बचाव की कई तरीकों तथा सीपीआर देने की कला भी सिखाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने कहा कि कोई भी आपदा के प्रभाव को जागरूकता के स्तर से कम किया जा सकता है साथ ही प्रशिक्षित व्यक्ति आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव के विभिन्न तरीकों को के माध्यम से होने वाले क्षति को कम या जा सकता है। अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि ने प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों से इसे ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने की अपील की। वही पंचायती राज पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने कहां की जागरूकता ही बचाव का मूल मंत्र है इसलिए इसे ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। मौके पर ग्राम रक्षा दल के राज्य प्रभारी सिकंदर पासवान, जिला संरक्षक शरमेश कुमार शैलेश, आनंद कुमार शैलेश निपनियां मघुरापुर के ,मुखिया चंद्र भूषण सिंह, गौड़ा 2 के मुखिया पंकज पासवान, बरौनी 2 के मुखिया प्रतिनिधि देवराज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य अनुज कुमार, पंचायत सचिव बैजनाथ मोची, कालेश्वर रजक, महेंद्र पासवान, किशोर प्रसाद, अंचल कार्यालय कर्मी संजीत कुमार, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक हरिवंश कुमार सिंह, रंजीत कुमार, नीतीश कुमार, एसबीएम के कार्यालय कर्मी रामप्रवेश ठाकुर, के अलावे दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएम की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत को लेकर समीक्षात्मक बैठक
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज रांची कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र का परिभ्रमण किया।

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.