सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-पटमदा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 क्रिस्टोफर बेसरा के अध्यक्षता में कुष्ठ रोगी खोज अभियान का समीक्षा किया गया
*पूरे प्रखंड में दिनांक 15 जून 2023 से 28 जून 2023 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जाएगा।- डॉ0 क्रिस्टोफर बेसरा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-पटमदा*
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटमदा डॉ0 क्रिस्टोफर बेसरा के द्वारा 15 जून 2023 से 28 जून 2023 तक पूरे जिले में चल रहे कुष्ठ रोगी खोज अभियान-2023 के तीसरे दिन का समीक्षा किया गया।
डॉ0 बेसरा ने बताया कि पूरे प्रखंड में 15 जून 2023 से 28 जून 2023 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जाएगा।सभी दल अपने-अपने माईक्रो प्लान अनुसार कार्य सम्पादन करेंगे।इस अभियान में सहिया एवं एक स्वेच्छिक पुरूष कार्याकर्ता का दल बनाकर पूरे गाँव में घर-घर जा कर (सहिया के द्वारा महिलाओं का तथा पुरूष कार्याकर्ता के द्वारा पुरूषों का ) सभी सदस्यों का पूर्ण शारीरक जाँच कर सभी कुष्ठ रोग के संदेहात्मक लक्षण वाले मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पटमदा में लेकर आएंगे।इस अभियान अंतर्गत सहियाओं द्वारा खोजे गये सभी संदेहात्मक कुष्ठ मरीजों का एक सप्ताह के अंदर संपुष्टि कर प्रतिवेदन उपलब्ध करना होगा।कुष्ठ रोगियों के कन्टेक्ट सर्वे मे मिलने वाले सभी योग्य व्यक्तियों को सिंगल डोज रिफाम्पिसिन खिलाना हैं।
जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो ने कहा कि प्रत्येक खोजी दल में एक सहिया तथा एक पुरूष कार्यकर्ता होना चाहिए ताकि घर के सभी सदस्यों का पूर्ण शारिरिक जाँच किया जा सके।इस खोजी पखवाड़े में सही तरीके से दीवार लेखन भी करना है।हर दिन के अंत में सभी सुपरवाइजर सभी दलों से रिपोर्ट लेकर उसे संधारण कर प्रखंड मुख्यालय भेजना सुनिश्चित करें।जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो के द्वारा एबसुल्स, फोकस लेपरोसी कैम्पेन, ग्रेड ll इनभेस्टिगेसन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह शिविर आयोजित कर दिव्यांग कुष्ठ मरीजों का नि:शुल्क सेल्फ केयर करवाना होगा। जिसके लिए योग्य मरीजों की सूची तैयार कर के रखें।
आज के समीक्षात्मक बैठक में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो, एमपीडब्ल्यू जन्मेजय महतो , उत्तम मल्लिक तथा प्रेम कुमार उपस्थित थे।

