Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केबिनेट मंत्री संतोष मांझी के इस्तीफे पर सीएम नीतीश बोले- बीजेपी के लिए जासूसी करते थे जीतनराम मांझी
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    केबिनेट मंत्री संतोष मांझी के इस्तीफे पर सीएम नीतीश बोले- बीजेपी के लिए जासूसी करते थे जीतनराम मांझी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केबिनेट मंत्री संतोष मांझी के इस्तीफे पर सीएम नीतीश बोले- बीजेपी के लिए जासूसी करते थे जीतनराम मांझी
    पटना. बिहार के मंत्री और जीतन राम मांझी के बेटे डॉक्टर संतोष मांझी के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. शुक्रवार को नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने इस्तीफा दिया और उन्हें (जीतन राम मांझी) सीएम बनाया, अब वह क्या कहते हैं, सभी जानते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि जीतनराम मांझी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. मैंने उनको विलय के लिए बोला था. वह साथ होते थे तो बीजेपी तक बात पहुंचाते थे.

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) प्रमुख जीतनराम मांझी के बेटे डॉ संतोष कुमार सुमन के इस्तीफे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी जानते थे कि वह भाजपा के लोगों से मिल रहे हैं और फिर हमारे पास भी आते थे. जब मैंने उनसे (जीतन राम मांझी और संतोष कुमार सुमन) से कहा कि या तो अपनी पार्टी को हमारे साथ विलय करें या अलग करें, तो उन्होंने अलग होने का फैसला किया.

     

     

     

    जीतनराम मांझी ने कहा था- ये जनता की आवाज थी

    बता दें कि संतोष मांझी के इस्तीफे पर दो दिन पहले हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा कि हमने इतने दिन उन्हें देखा परखा फिर जाकर यह निर्णय लिया कि अब इन्हें छोडऩा ही पड़ेगा. यह जनता की आवाज़ थी. जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को हमने अपनी बातें कही, उन्होंने कहा कि पार्टी में आ जाएं या फिर बाहर चले जाएं. चाहे ललन सिंह हो, तेजस्वी यादव हो या नीतीश कुमार हो मुझे किसी से व्यक्तिगत परेशानी नहीं है लेकिन जनहित के साथ समझौता नहीं होगा.

    मंगलवार को संतोष मांझी ने मंत्रिमंडल से दिया था इस्तीफा

    बता दें कि हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के ऐलान के बाद मीडिया से बात करते हुए संतोष ने कहा कि उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में था, उसे बचाने के लिए ये किया, मैं महागठबंधन आज भी रहना चाहता हूं.

     

     

     

    नीतीश कुमार लगातार हमसे विलय करने के लिए कह रहे थे

    संतोष मांझी ने कहा कि जेडीयू चाहती है कि हम अपनी पार्टी को उनके साथ मर्ज कर दें. लेकिन हमें ये मंजूर नहीं हैं. हम अकेले संघर्ष करेंगे. हमें जदयू में विलय नहीं करना है. नीतीश कुमार लगातार हमसे विलय करने के लिए कह रहे थे, लेकिन हमने इनकार कर दिया. संतोष सुमन ने कहा, हम बीजेपी के साथ जाएंगे या नहीं ये अलग बात है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाइबास सदर अस्पताल का करिश्मा बिना चीर फाड़ के किया ऑपरेशन।
    Next Article डीजीपी ने सीएम की सुरक्षा कर रही महिला आईएएस अधिकारी का किया था यौन उत्पीडऩ, कोर्ट ने दी सजा

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.