Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीजीपी ने सीएम की सुरक्षा कर रही महिला आईएएस अधिकारी का किया था यौन उत्पीडऩ, कोर्ट ने दी सजा
    Headlines

    डीजीपी ने सीएम की सुरक्षा कर रही महिला आईएएस अधिकारी का किया था यौन उत्पीडऩ, कोर्ट ने दी सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    डीजीपी ने सीएम की सुरक्षा कर रही महिला आईएएस अधिकारी का किया था यौन उत्पीडऩ, कोर्ट ने दी सजा
    चेन्नई. तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी राजेश दास को शुक्रवार को जूनियर अधिकारी का यौन उत्पीडऩ करने के मामले में तीन साल जेल की सजा मिली. विल्लुपुरम कोर्ट ने राजेश दास को तीन साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई. यौन उत्पीडऩ का आरोप लगने के बाद राजेश दास को निलंबित कर दिया गया था.

    फरवरी 2021 में एक महिला आईपीएस अधिकारी ने राजेश दास के खिलाफ शिकायत की थी. महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीसामी की सिक्योरिटी ड्यूटी के दौरान वह यात्रा कर रही थी. उसी वक्त राजेश दास ने उनका यौन उत्पीडऩ किया था.

     

     

     

    सरकार ने राजेश दास को कर दिया था सस्पेंड

    महिला आईपीएस अधिकारी द्वारा डीजीपी पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाए जाने के मामले ने तुरंत तूल पकड़ लिया था. राज्य सरकार ने राजेश दास को सस्पेंड कर दिया था और मामले की जांच के लिए छह सदस्यों वाली कमेटी बनाई थी. जांच के दौरान पुलिस कर्मियों सहित 68 लोगों के बयान दर्ज किए थे.

    सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं राजेश दास

    राजेश दास को विल्लुपुरम कोर्ट ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है. दास इसके खिलाफ अपर कोर्ट में अपील कर सकते हैं. वे तत्काल जमानत के लिए अर्जी लगा सकते हैं. राहत नहीं मिलने पर दास को जेल जाना होगा. गौरतलब है कि 2021 में यह चुनावी मुद्दा बन गया था. विपक्ष के तत्कालीन नेता एमके स्टालिन ने सत्ता में आने पर उचित कानूनी प्रक्रिया और सजा का आश्वासन दिया था. एमके स्टालिन वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं.

     

     

    राजेश दास पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना

    कोर्ट ने राजेश दास पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने चेंगलपट्टू के तत्कालीन एसपी डी कन्नन पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया. डी कन्नन ने महिला आईपीएस अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से रोकने की कोशिश की थी. घटना के वक्त राजेश दास स्पेशल डीजीपी थे. पलानीसामी चुनाव अभियान में थे. राजेश दास ने अपनी कार में महिला आईपीएस अधिकारी के साथ यौन उत्पीडऩ किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेबिनेट मंत्री संतोष मांझी के इस्तीफे पर सीएम नीतीश बोले- बीजेपी के लिए जासूसी करते थे जीतनराम मांझी
    Next Article एसडीपीओ ने किया आदित्यपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण पायी खामियां, दिए दुरुस्त करने के निर्देश

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.