Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान, पहली पारी में 146 रन पर ढेर, बांग्लादेश को मिली 370 रन की बढ़त
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    अफगानिस्तान, पहली पारी में 146 रन पर ढेर, बांग्लादेश को मिली 370 रन की बढ़त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    अफगानिस्तान, पहली पारी में 146 रन पर ढेर, बांग्लादेश को मिली 370 रन की बढ़त
    नई दिल्ली. बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 1 एक विकेट नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। इससे पहले बांग्लादेश की पहली 382 रन पर सिमट गई थी। वहीं, अफगानिस्तान की पहली पारी 146 पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश को पहली पारी के आधार पर 370 रन की कुल बढ़त मिल चुकी है।

     

     

     

    बांग्लादेश ने दूसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 362 रन से आगे खेलना शुरू किया। बांग्लादेश ने अपने अगले पांच विकेट मात्र 20 रन के अंदर गंवा दिए। अफगानिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले निजत मसूद ने 79 रन देते हुए पांच विकेट चटकाए। अहमदजई को दो विकेट मिला। जहीर खान, अमीर हमजा और रहमत को एक-एक विकेट मिला।

     

     

    अफगानिस्तान की पहली पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहला विकेट मात्र 18 के स्कोर पर गिरा। इब्राहिम जादरान ने 6 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा जजाई ने 36 रन की पारी खेली। वहीं, नासिर जमाल ने 35 रन का योगदान दिया। करीम जनत 23 रन तो अब्दुल मलिक 17 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। एबादोत हुसैन ने 10 ओवर में 47 रन देते हुए 4 विकेट झटके। शोरफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को दो-दो विकेट मिला।

     

     

     

    बांग्लादेश की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। महमूदुल हसन जॉय 17 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद आए नजमुल हुसैन शांतो और जाकिर हसन ने टीम को मजबूती दी। दोनों ने संभल कर खेलते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। शांतो 54 और जाकिर हसन 54 रन बनाकर दूसरे दिन के खेल खत्म होने पर नाबाद लौटे। अमीर हमजा को एक विकेट मिला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर: उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री के घर में पेट्रोल बम फेंककर लगाई आग
    Next Article बिपरजॉय तूफान: 500 से ज्यादा गिरे पेड़, अंधेरे में 950 गांव, कई घायल

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.