Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा गरीबों की नहीं बल्कि कॉरपोरेट घराने की सरकार है: विधायक रविंद्र नाथ
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा गरीबों की नहीं बल्कि कॉरपोरेट घराने की सरकार है: विधायक रविंद्र नाथ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फोटो– कार्यक्रम को संबोधीत करते नाला विधायक रविन्द्र नाथ महतो।

    उत्तम कुमार मुनि 
    नाला(जामताडा़)— यह बातें स्थानीय विधायक रविन्द्र नाथ महतो ने प्रखंड मुख्यालय में झामुमो प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान कही | उन्होंने कहा कि काफी कुर्बानी एवं बलिदान के बाद हमने झारखंड राज पाया है | झारखंड राज्य को अलग करने के लिए हमारे आदिवासी मुलवासी भाई बहनों की जाँनें गई ,कितनी महिलाओं की माँग उजड़ गई | कई माँ बाप के बेटे इस धरती माँ की रक्षा हेतु बलिदान दिए ,जिसे हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे | कहा कि आज भाजपा के शासनकाल में प्रखंड से लेकर जिला तक सभी पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं | योजनाएँ कागज की फाईलों पर दौड़ रही है ,मनरेगा योजना विफल है ,मजदुर पलायन जारी है,इसकी जाँच होनी चाहिए  | क्या राज्य को यही सोचकर हमारे पार्वजों ने बलिदान दी थी ? कहा कि रघुवर सरकार बाहरी लोगों की सरकार है इसे स्थानीयता से क्या लेना देना है | कहा कि जब तक रघुवर सरकार केवल वोट बैंक बनाने के लिए एनजीओ के माध्यम से सभी कार्य करा रही है,यह सरकार कॉरपोरेट घराने की सरकार है |उन्होंने यह भी कहा झारखंड राज्य अलग की लड़ाई में कि झामुमो को छोड़ कर किसी अन्य पार्टी का योगदान नहीं है |कहा कि भाजपा पार्टी में सब बाहरी है ,अगर बाहरी व्यक्ति राजनिति में यहाँ पाँव पसारेगा तो हम सब मुल आदिवासी स्थानीय लोग प्रताड़ित होंगे ,इस लिए पहले ही सचेत होना चाहिए |कहा रघुवर सरकार बाहरी है इसलिए उन्हें मुलवासी आदिवासी की चिंता नहीं है | कहा कि रघुवर सरकार स्थानीयता की निति में 1950 को मान्यता दे रही है | कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद आज झामुमो का दायित्व और बढ़ गया है | कहा हमें इन बाहरी असामाजिक तत्वों से जल जंगल जमीन की अस्तित्व की रक्षा करनी है चाहे हमें इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़ी व कोई अन्य हथकंडा अपनाने पड़े तो अपनाएेंगे | उन्होंने कहा कि आज भी झामुमो शसक्त है | देखना है कि कौन बाहरी लोगों का दलाली करता है | कहा कि झामुमो जमीनी पार्टी है ,यह गरीबों की पार्टी है |इसका कोई विकल्प नहीं है | गरीबों का भला झामुमो ही कर सकता है |उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो को समर्थन देने की बात कही | आज के इस धरना प्रदर्शन के पश्चात कुल 17 सुत्री माँग पत्र शिष्ट मंडल द्वारा महामहिम  राज्यपाल के नाम प्रखंड कार्यालय में माँग पत्र सौंपा गया | माँग- पत्र में — मुख्य रूप से महँगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारीएवं अफसरसाही पर अविलंब अंकुश लगाने ,वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए नाला विधानसभा क्षेत्र को सुखाड़ घोषित किया जाय,किसानों को रियायती दर पर खाद बीज उपलब्ध कराई जाय,किसानों का सभी प्रकार की कृषि लोन माफ किया जाय ,अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए मौका दिया जाय,सभी विद्यालयों में संथाली एवं बंग्ला भाषा की पाठ्य पुस्तकें मुहैया कराई जाय ,पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों को वित्तीय शक्ति प्रदान की जाय तथा निर्वाचीच चयनीत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विकास कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय सहित 17 माँगे शामिल थी | आज के इस धरना प्रदर्षन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य ने की जबकीू मंच का संचालन प्रखंड सचिव जयधन हॉसदा ने किया | मौके पर धरना प्रदर्शन में जनार्दन भंडारी, नदिया नंद सिंह ,गौर चन्द्र यादव,सलीम जहॉगीर ,मो० सफीक अंनसारी ,बंक बिहारी भंडारी,बिधान गोस्वामी ,बासुदेव हॉसदा ,उत्तम चाँद,मनसुबोध मरंडी ,मंगल सोरेन ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजुद थे |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाद्ध सुरक्षा पदाधिकारी ने कई दुकानों में औचक निरीक्षण किया
    Next Article अजय बराज नहर में पानी नही आने से किसानों में रोष

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.