Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता राम प्रसाद जायसवाल के पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ घर में घुसकर की बदतमीजी, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता राम प्रसाद जायसवाल के पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ घर में घुसकर की बदतमीजी, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

    News DeskBy News DeskJune 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता राम प्रसाद जायसवाल के पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ घर में घुसकर की बदतमीजी, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

    भाजपा नेता राम प्रसाद जायसवाल के पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ घर में घुसकर की बदतमीजी, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

    जमशेदपुर। भाजपा नेता एवं परसुडीह निवासी राम प्रसाद जायसवाल के पारिवारिक विवाद में गत मंगलवार आधी रात को पुलिसकर्मियों के बदसलूकी एवं परिवारजनों से हाथापाई की शिकायत को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राम प्रसाद जायसवाल एवं उनके परिवारजनों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा देर रात घर में दरवाजा तोड़कर घुसने और दुर्व्यवहार करने पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज समेत सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार व अन्य नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान एक ज्ञापन वरीय पुलिस अधीक्षक को सौंपकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में राम प्रसाद जायसवाल ने बताया कि दिनांक 6 जून, मंगलवार को रात्रि में करीब 11:00 बजे से 11:15 बजे के बीच वे अपने घर पर अपने परिवार के साथ सो रहे थे। तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। थोड़ी देर बाद कुछ हलचल महसूस हुई और उनके घर के दरवाजे को तोड़ते हुए कुछ पुलिसकर्मी घर के अंदर प्रवेश कर गए और उनके साथ एवं उनके परिवार के सदस्यों में उनकी पत्नी, उनकी बेटी तथा उनके बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ हाथापाई कर मार-पीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने घर में तोड़-फोड़ की जिसकी फोटो भी उन्होंने शिकायत पत्र के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक को दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें एवं उनके पूरे परिवार को झूठा आरोप में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां दी है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र शर्मा, सिपाही राजकुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी थे जिन्हें वे देखकर पहचान सकते हैं। उन्होंने कहा कि निजी परिवारिक विवाद में पुलिसकर्मियों ने जबरन घर में घुसकर दुर्व्यवहार किया है। वहीं, भाजपा ने इस मामले में इंस्पेक्टर सुरेन्द्र शर्मा, सिपाही राजकुमार तथा इस घटना में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। भाजपा द्वारा कार्रवाई की मांग के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में जांच का जिम्मा वरीय पुलिस अधिकारी को सौंप दिया है।

    इस दौरान मुलाकात करने वालों में मुख्यरूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, राजू सरदार, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज, विजय तिवारी, देवेंद्र सिंह, सीमा मुंडा, शांति सिंह, दीपू शर्मा, आनंद, ललन यादव, काजू शांडिल, रामप्रसाद जायसवाल मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोसड़ा में मोबाइल छितनाई की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन
    Next Article पूसा में कुंदन के हत्या का पुलिस ने किया उद्भेदन, प्रेम प्रसंग में किया गया था हत्या

    Related Posts

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.