जमशेदपुर की सुर्खियां
पूर्वी सिंहभूम जिले के महामारी स्वच्छता प्रबंधन द्वारा चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान 5 जून से 11 जून तक चलाया जा रहा है इसी क्रम में पूर्वी सिनभूम जिले के उपायुक्त कार्यालय से दो रथ रवाना किया गया
यह रथ ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉक का भ्रमण कर खासकर किशोरियों को जागरूक कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि महिलाओं किशोरियों में होने वाले महामारी से संबंधित बीमारियों का सही समय पर इलाज हो सके उनमें किसी तरह की गंभीर बीमारियां ना उत्पन्न हो क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि शर्म की वजह से महिलाएं या फिर बच्चियां अपनी स्त्री संबंधित समस्याओं को बोलने से झिझगति है जिससे भविष्य में उन्हें तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, ऐसी समस्याओं से उन्हें जूझना न पड़े इसे लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है
बारह वर्ष पूर्व के मामले में कोर्ट में हाजिर हुए भाजपा नेतागण ।
बारह वर्ष पूर्व मानगो थाना के कांड संख्या G R 2756/ 2012 के आलोक में न्यायालय में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ,विकास सिंह सहित कुल सात लोग न्यायालय में उपस्थित होकर अपने केस को चार्ज करवाया । 2012 में भारत बंद के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मानगो शाखा के मुख्य ब्रांच में तोड़फोड़ की गई थी बैंक के प्रबंधक के द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ,विकास सिंह सहित मनोज सिंह, टोनी सिंह, सूरज नारायण, राजेश सिंह एवं सुनील सिंह, सहित सैकड़ों लोगों में 353 का मुकदमा दर्ज कराया गया था मानगो थाना से सभी अभियुक्तों को तत्काल जमानत दे दी गई थी लेकिन जब जमानत का प्रतिवेदन न्यायालय में जमा किया गया तो कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा की 353 गैर जमानती धारा है इसमें थाने से जमानत देने का कोई प्रवधान नहीं है। और बारह वर्षों के बाद न्यायालय ने गुंजन यादव, विकास सिंह सहित सभी आरोपियों के ऊपर गैर जमानतीय धारा का वारंट निर्गत कर गिरफ्तारी का आदेश दिया था । न्यायालय में आरोपियों के अधिवक्ता मनप्रीत सिंह एवं संजीव रंजन बरियार ने सभी लोगों की अग्रिम जमानत कराते हुए आज केस को चार्ज करवाते हुए आरोपियों पर हुए मुकदमे को झूठ बतलाया और कहा कि मुकदमे का बारह वर्ष बीत गया है और न्यायालय के द्वारा निर्दोष लोगों को परेशान करने का कोई औचित्य नहीं बनता है इसलिए मामले ट्रायल करते हुए जांच कर इसे अविलंब सुनवाई कर मामले को खत्म किया जाए ।
जमशेदपुर
0- 5 आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों को समुचित स्वास्थ्य सेवा समय पर कैसे मिले इसको लेकर बुधवार को बिष्टुपुर में महिला समाज एवं परिवार कल्याण विभाग जमशेदपुर सदर की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आईसीडीएस एवं अर्बन हेल्थ से जुड़े करीब 188 सेविका- सहायिका एवं 240 सहियाओं ने हिस्सा लिया. इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर सदर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं स्वास्थ्य सहिया के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर सही रिपोर्ट प्रस्तुत करना है. उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के जरिए उन्हें एक प्रारूप पत्र दिया गया है, जिसे आपसी समन्वय के साथ भरकर विभाग को जमा कराना है, ताकि 0 से लेकर 5 वर्ष के बच्चे, नवजात बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य का समुचित ख्याल रखा जा सके. उन्होंने बताया कि इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका अहम है. उन्हें तय समय पर इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग इसमें मिल रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा. इस दौरान कुछ सुझाव भी मांगे गए, जिसका निराकरण कराया गया.
जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने जलाकर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य शव को नदी में फेंक दिया है। उधर स्नान करने पहुंचे लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर सड़क किनारे दूकानों में देर रात आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया, स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, काफी मसकद के बाद आग पर काबू पाया जा सका, वंही स्थानीय लोगों ने बताया गया कि अचानक देर रात आग लग गई किसने लगाया आग कैसे लगी किसी को मालूम नही चला मगर जानकारी के मुताबिक यह इलाका काफी ही घनी आबादी वाला इलाका है, अगर आग बढ़ता तो काफी बड़ी घटना घट सकती थी, मगर समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, आग कैसे लगी इसका खुलासा नही हो पाया है, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया है।
सरायकेला
जमशेदपुर की सामाजिक संस्था पहचान की पहल
आदित्यपुर थाने में लगाया वाटर कूलर, एसडीपीओ ने किया उद्घाटन
इस साल का दूसरा वाटर कूलर इंस्टॉल, अबतक का सातवां
जमशेदपुर व उसके आसपास में पड़ रहे भीषण गर्मी को लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगातार शीतल जल पात्रों का वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में सामाजिक संस्था पहचान की ओर से जमशेदपुर से सटे पड़ोसी जिला सरायकेला के आदित्यपुर थाना परिसर में जलधारा योजना के तहत वाटर कूलर इनस्टॉल किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने किया. मौके पर संस्था की कई महिला सदस्य मौजूद रहीं. बता दें कि इस संस्था का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाता है. संस्था द्वारा अब तक जमशेदपुर एवं सरायकेला में कुल 7 वाटर कूलर इंस्टॉल किए जा चुके हैं. इस साल संस्था द्वारा आदित्यपुर थाना परिसर में दूसरा वाटर कूलर इनस्टॉल किया गया. महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि इससे थाना आने- जाने वाले फरियादियों को काफी लाभ मिलेगा. वहीं संस्था के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए भी वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी. वहीं आदित्यपुर थाना परिसर में वाटर कूलर इंस्टॉल किए जाने से थाना कर्मियों के चेहरे पर खुशी देखी गई
यश उर्फ तनवीर खान द्वारा प्रताड़ना की शिकार हुई मॉडल मानवी राज नामक युवती मुंबई से पहुँची रांची …….
रांची पुलिस ने पीड़ित युवती का करवाया मेडिकल टेस्ट , आरोपी तनवीर खान की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी
मॉडल मानवी ने यश मॉडल्स के संचालक तनवीर खान पर लगाए थे यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव
बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल (मानवी राज सिंह ) जिसने राँची के रहने वाले यश मॉडल के संचालक यश उर्फ तनवीर खान के ऊपर लव जिहाद ,यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों अपनी एक वीडियो जारी कर झारखंड पुलिस और झारखंड के मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी इसके बाद मॉडल युवती ने मुंबई के वर्सोवा थाने में आरोपी युवक यश उर्फ तनवीर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।
मॉडल मानवी द्वारा वरसोवा थाने में दर्ज कराई गई जीरो एफआईआर के रांची के गोंदा थाना में ट्रांसफर होने के बाद राँची पुलिस की एक टीम ने मुंबई पहुंच कर वही मॉडल से घटना को लेकर पूछताछ की थी ।
आज मॉडल को रांची लाया गया है। राँची के सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया।
फिलहाल आरोपी युवक तनवीर खान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी धरपकड़ के लिए रांची पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर
जमशेदपुर…. पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी पंचायत अंतर्गत नुआग्राम नाला के सामने 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही पोटका पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई हैं।
शव की पहचान जुगसलाई गद्दी मोहल्ला निवासी मोहन गद्दी के रूप में हुई है, मिली जानकारी के अनुसार मोहन देर शाम घर से स्क्रैप गाड़ी लाने की बात कह कर निकला और फिर लौट कर नहीं आया, सुबह 4:00 बजे परिजनों को पोटका थाना अंतर्गत जुड़ी पंचायत के पास मोहन का शव होने की बात बताई गई, जहां परिजनों में पोटका थाना अंतर्गत घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान मोहन के रूप में की, परिजनों के अनुसार रात के वक्त उसे बागबेड़ा के किसी युवक के साथ देखा गया था जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दे दी गई है, हालांकि इस संबंध में ना पुलिस ने और ना ही परिजनों ने कैमरे के सामने कुछ कहा
रांची शिक्षकों की मौन रैली
झारखंड अगी भूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर रांची विश्वविद्यालय गेट से राजभवन तक मौन रैली निकाली गई।इस मौन रैली के माध्यम से नई शिक्षा नीति के तहत इंटर महाविद्यालयों को बंद किए जाने के बाद इंटर महाविद्यालय मे विगत कई सालों से कार्यरत शिक्षक और शिक्षिकाओं और कार्यरत कर्मचारियों के बीच समायोजन नहीं होने की समस्या देखी जा रही है। इन्हीं समायोजन को लेकर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए यह मौन रैली निकाली गई।रैली में आए शिक्षक का कहना है कि हमारी सरकार के समक्ष बस एक मांग है कि विगत कई वर्षों से हम सब इंटर कॉलेज में कार्यरत रहे हैं और हमें सरकार को समायोजित की जानी चाहिए।

