Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, राहुल ने मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रखा है
    Breaking News Headlines राजनीति

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, राहुल ने मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रखा है

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रखा है. 2014 से पहले के दौर और 2014 के बाद के दौर में भारी अंतर है. उक्ताशय की बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर एक किताब का विमोचन के अवसर पर कही.

     

    श्री नड्डा ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने भारत की वैक्सीन व सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब-जब भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता है. तब-तब कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को भारत का गौरव पचता नहीं है. नड्डा ने कहा कि एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा करते हैं. हिंदू-मुस्लिम को बांटने की बात करते हैं. दूसरी ओर कहते हैं कि हम मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं. अरे आपने तो नफरत की मेगा शॉपिंग मॉल खोल रखी है. उन्होने आगे कहा कि लोगों का मानना था कि कुछ भी नहीं बदलेगा व भ्रष्टाचार को मिटाया नहीं जा सकता. हमारे देश की गिनती भ्रष्ट देशों में होती थी. कोई नेतृत्व, इरादा या नीति नहीं थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया. 2014 में भारत को एक ऐसा नेतृत्व मिला जो भारत को आगे बढ़ा रहा है. उन्होने कहा कि विकास में हमने नए-नए कीर्तिमान रचे तो दूसरी ओर विरासत का भी ध्यान रखा. केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक का जीर्णोद्धार किया गया. शंकराचार्य जी की समाधि को फिर से बनाया गया, पूज्य स्थानों का पुनर्निर्माण किया गया. पीएम मोदी ने दुनिया को दिखाया कि महामारी से कैसे निपटा जाता है. कोविड के दौरान दुनिया का हर देश फेल हो गया. हालाँकि पीएम मोदी ने समय पर साहसिक निर्णय लिया. देश में तालाबंदी की घोषणा कीए जिससे अनगिनत कीमती जानें बच गईं. श्री नड्डा ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आज भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. ऋषि सुनक कहते हैं कि वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMP ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में समलैंगिक विवाह का विरोध
    Next Article सिंगापुर में जुटी 49 देशों के जासूसों की मंडली, RAW के अधिकारी भी शामिल हुए

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.