Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का भाग्य स्वागत
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का भाग्य स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2023Updated:June 4, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का भाग्य स्वागत

    फ्लाई ओवर सड़क निर्माण में सफल प्रयास किए जाने पर मंत्री बन्ना गुप्ता जी का भव्य स्वागत

     

    महिलाओं के मुद्दे पर मोदी जी और उनके मंत्री बातें तो बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि मोदी मंत्रिमंडल में महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी तो मूक दर्शक बनी बैठी हैं:नलिनी सिन्हा

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मानगो से साकची तक फ्लाई ओवर सड़क निर्माण में सफल प्रयास किए जाने पर मंत्री बन्ना गुप्ता जी का भव्य स्वागत एवं आभार कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में सुबह 11:30 बजे से जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित की गई थी। जिसे बालासोर भीषण रेल हादसा के कारण जिला अध्यक्ष एवं माननीय मंत्री ने घोषणा किया कि स्वागत, अभिनंदन कार्यक्रम नही होगा। माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने रेल हादसा में मृत लोगों के आत्मा के शांति के लिए तथा मानगो निवासी स्वः यादव के निधन हो जाने पर ईश्वर से प्रार्थना किया तथा उनके परिजनों को इस दुख के घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें।

     

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी कांग्रेसजनों से आग्रह किया सभी लोग दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से शांति का प्रार्थना करें।
    सादे समारोह में जिलाध्यक्ष ने माननीय मंत्री का आगवानी किया। कार्यक्रम का संचालन और प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।

     

    सादे समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं जमशेदपुर के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ, इसी कडी में मैने लगातार प्रयास कर फ्लाई ओवर निर्माण के लिए टेंडर कराने में सफलता मिली है। जिसका जल्द ही धरातल पर कार्य दिखने लगेगा। प्रारंभ में जब मैने महसूस किया कि जमशेदपुर तथा कोल्हान के आम जनता को मानगो आने जाने में भारी असुविधा का सामना कर रही है।

     

    जिस पर निर्णय लिया कि फ्लाई ओवर का निर्माण कराना ही इसका समाधान होगा। इस विषय पर एक बुद्धिमान ने बहुत अपहास उडाया, तो कभी कहा कि टाटा स्टील कभी स्वीकृति नही देगी तो कभी कहा कि इसकी क्या आवश्यकता है। यहाँ तक की फ्लाई ओवर निर्माण का तिरस्कार भी किया, लेकिन जमशेदपुर के जनता का प्यार ने सब संभव किया है। मेरा लक्ष्य है यहाँ के एक एक जनता के लिए विकास की राह सफल करूँ।

     

    एमजीएम अस्पताल की स्थिति काफी दयनीय हो गई थी। जब कि जमशेदपुर से मंत्री तथा मुख्य मंत्री तक रहे, वे भी मान चुके थे कि एमजीएम अस्पताल को सवारा नही जा सकता है। मैने जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार ग्रहण किया उसी दिन से सोच लिया कि एमजीएम अस्पताल को विश्व स्तर का अस्पताल बना कर ही दम लुंगा, दिन रात एक कर विशेषज्ञों के साथ गहन मंथन करता रहा कि एमजीएम अस्पताल के अस्पताल नही है, ये गरीब, असहायों और जरूरतमंदों का सहारा है। आज आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है और 436 करोड का कार्य प्रारंभ हो गया है। अब किसी गरीब, असहाय को इलाज के लिए दर दर भटकना नही पड़ेगा।

     

    उपहास करने वालों ने यहीं तक उपहास नही किया जब मैने कहा कि 71 करोड के लागत से अन्तरराष्ट्रीय स्तर का बस अड्डा निर्माण कराने के योजना के लिए कार्य कर रहा था, तो बहुत गलत गलत बातों को कह कर कुछ विपक्षी नेताओं ने तिरस्कार किया। यह योजना भी आम जनता के लिए वरदान साबित होगा। हमारा लक्ष्य स्वागत कराना नही है, मेरा लक्ष्य जनता का सेवा करना है। आने वाले समय में जनहित के कार्य आप सबों को देखने को मिलेगा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जहाँ भी जाऐंगे, आम जनता आदर प्रदान करेगी, ऐसा कार्य और सेवा देता रहूँगा। मुझे कुछ लोग बदनाम करने के लिए कार्य कर रहे है, लेकिन मैं जनहित का कार्य और जनता का सेवा में बहुमुल्य समय लगाऊंगा।

     

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश महामंत्री विजय खान, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, खगेनचन्द्र महतो, 15 सूत्रीय सदस्य रियाजुद्दीन खान, राजकिशोर यादव, गुरदीप सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रामदरस चौधरी, समरेन्द्र नाथ तिवारी, सुरेश धारी, अंसार खान, मंजीत आनन्द, नलिनी सिन्हा अध्यक्ष महिला कांग्रेस, पप्पू शुक्ल, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अनंत लाल, ऊषा यादव, संजय तिवारी, अजय मिश्र, लालबाबू, बिजेन्दर पाण्डेय, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अशोक सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सविता राय, पुरबीरानी दत्ता, अपर्णा गुहा, कमलेश कुमार, राकेश साहू, सविता राय, रानी राव, सीमा महंती, सुभद्रा पाण्डा, हरिहर प्रसाद, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, भरत सिंह, ज्योति मिश्र, मो सलीम, सुरेंद्र शर्मा, सन्नी सिंह, अमृतपाल सिंह, एस पी सिंह, बबुआ झा, अरविंद रजक, संजय शर्मा, प्रभजोत सिंह, सुशील घोष सहित दो सौ से अधिक कांग्रेसजन शामिल हुए।

     

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के समक्ष प्रस्ताव रखा कि रेल हादसा में घायल लोगों के ईलाज हेतू रक्त की आवश्यकता होने पर जिला कांग्रेस के एक सौ कार्यकर्ता ओडिशा के अस्पताल में पहुँच कर रक्तदान करेंगे। माननीय मंत्री पहल करे। हम लोग रात में भी जाना पड़े तो जाऐंगे।

    महिलाओं के मुद्दे पर मोदी जी और उनके मंत्री बातें तो बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि मोदी मंत्रिमंडल में महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी तो मूक दर्शक बनी बैठी हैं:नलिनी सिन्हा

    अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा जी के निर्देशानुसार और झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुश्री गुंजन सिंह के आदेशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया..   जिसमें जमशेदपुर कांग्रेस महिला मोर्चा की नव निर्वाचित अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने कहा कि   महिलाओं के मुद्दे पर मोदी जी और उनके मंत्री बातें तो बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि मोदी मंत्रिमंडल में महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी तो मूक दर्शक बनी बैठी हैं, क्या यह मुद्दा उनके मंत्रालय का नहीं है? 35 दिन बाद सवाल का जवाब देने सामने भी आयी तो सुप्रीम कोर्ट की आड़ में फिर अपने गलत फैसलों को बचाने की कोशिश की… महंगाई, महिला सुरक्षा, बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर तो स्मृति जी मंत्री बनने से पहले ही ज्ञान दिया करती थी, अब तो उनकी बोलती बंद ही रहती है. वहीं मोदी सरकार की एक और महिला मंत्री को आप सब ने दिल्ली की सडकों पर दौड़ लगाते देखा ही होगा, पहलवान बेटियों पर सवाल पूछा तो मिनाक्षी लेखी जी ने ऐसी स्पीड पकड़ी मानो मैराथन रेस दौड़ रही हो. महिला होते हुए भी यह देश की बेटियों के साथ खड़े नहीं रह सकते तो ऐसे मंत्री होने का क्या ही फायदा है.

    अपने आपको विश्वगुरु कहने वाले मोदी जी ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की इज्ज़त तार तार कर दी है… 176 देशों वाली वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन ने भी भारत को बर्खास्तगी का अल्टीमेटम दे दिया है…

    आप सब सोच लीजिये, जब देश की बहादुर बेटियों को मोदी राज में अपने मैडल गंगा नदी में प्रवाहित करने तक की नौबत आ रही है इसका मतलब साफ है कि बेटियों को न्याय दिलाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में देश की आम बहन-बेटियों की सुनवाई कौन ही करेगा। जनता अब कह रही है कि मोदी सरकार का ये अत्याचार, अहंकार उनके सत्ता के
    ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। मोदी जी, अति का अंत होकर रहता है। जनता अब आपकेजुल्मों सितम से परेशान और बेहाल हो चुकी है. पूरा देश और कांग्रेस पार्टी आज मोदी जी और उनके मंत्रियों से कई सवाल पूछना चाहती है

    क्या हमारी सरकार और हमारे प्रधानमंत्री इतने कमज़ोर हैं कि एक सांसद के सामने घुटने टेक दिए हैं जिन बेटियो ने पूरे विश्व मे देश का नाम रौशन किया, मैडल जीते; आज उन्ही बेटियो को सरकार दंगाई साबित करने पर क्यों तुली हुई है  क्या सत्य का साथ देना न्यू इंडिया में जुर्म है, हम सब वीडियो के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे, हमारी दो सबसे महत्वपूर्ण मांगे हैं
    1: बृजभूषण सिंह इस्तीफा दे मोदी और अमित शाह ने बचाने की कोशिश ना करें
    2: बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो और कानून के तहत उसे कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो
    आज के प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर श्रीमती पुनीता चौधरी उपस्थिति थी साथ ही पूर्व छात्र नेत्री शाबाना परवीन, रेशमी निगार जी, सुमन शर्मा जी संजू सिन्हा जी भी मौजूद थी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के तहत आज विकास तीर्थ कार्यक्रम किया गया
    Next Article अलग अलग मामले में भगवानपुर थाना क्षेत्र से तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.