Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 500 शरणार्थियों से भरी नाव बीच समुद्र से लापता, इनमें गर्भवती महिला और नवजात शामिल, इटली सरकार 24 घंटों से खोज रही
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    500 शरणार्थियों से भरी नाव बीच समुद्र से लापता, इनमें गर्भवती महिला और नवजात शामिल, इटली सरकार 24 घंटों से खोज रही

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    500 शरणार्थियों से भरी नाव बीच समुद्र से लापता, इनमें गर्भवती महिला और नवजात शामिल, इटली सरकार 24 घंटों से खोज रही
    रोम. मेडिटेरेनियन सी यानी भूमध्य सागर में 500 शरणार्थियों से भरी एक नाव लापता हो गई है. इस नाव में एक नवजात और एक गर्भवती महिला भी मौजूद है. माइग्रेंट्स की नावों पर नजर रखने वाली संस्था अलार्म फोन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है. संस्था के मुताबिक शरणार्थियों से उनकी नाव का आखिरी बार संपर्क बुधवार सुबह हुआ था.

     

     

     

    उस समय नाव लिबिया के बेंगाजी पोर्ट से 320 और इटली से 400 किलोमीटर की दूरी पर थी. उसका इंजन ठीक से काम नहीं कर पा रहा था. वहीं, इटली के इमरजेंसी एनजीओ ने बताया कि उनकी लाइफ सपोर्ट शिप शरणार्थियों की नाव को 24 घंटे से ढूंढ रही है. हालांकि, उसका कोई पता नहीं चल पाया है.

    इटली ने कल ही 1094 से ज्यादा लोगों को बचाया

    अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इटली के कोस्टगार्ड ने कल यानी गुरुवार को ही दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर 1094 शरणार्थियों की जान बचाई है. ये लोग भी समुद्र में भटक गए थे. दरअसल, हिंसा वाली जगहों से शरणार्थियों का अपने देश छोड़कर यूरोप आना लगातार जारी है. अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक इन्हें वापस नहीं भेजा जा सकता है. इटली में नावों के जरिए अब तक 47 हजार शरणार्थी आ चुके हैं. जो पिछले साल के मुकाबले 18 हजार ज्यादा है.

     

     

    ग्रीस ने कानून तोड़कर वापस भेजे शरणार्थी

    न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि ग्रीस ने अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर सोमालिया, इरिट्रिया और इथियोपिया से बचकर ग्रीस में पनाह लेने गए प्रवासियों को बोट में बैठाकर वापस भेज दिया. इनमें कई बच्चे भी शामिल थे. हालांकि ग्रीस की सरकार ने इस आरोप पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक सुरक्षा बीमा योजना का लगाया गया कैंप कई तरह के बीमा की दी गई जानकारी
    Next Article भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के देशवासियों के संकल्प का प्रतीक है नया संसद भवन : नड्डा

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.