Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं के बीच मेडल एवं उपाधि प्रमाण पत्र का वितरण किया

    राज्य में डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी

    झारखंड के बच्चे-बच्चियों ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अलग पहचान बनायी राज्य में उद्योग के विस्तार का पुराना इतिहास रहा है: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    जे०यू०टी० सभागार नामकुम में आयोजित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन,  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अरुण जैन एवं निदेशक श्री विष्णु प्रिये सहित अन्य गणमान्य सम्मिलित हुए। माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं के बीच मेडल एवं उपाधि प्रमाण पत्र का वितरण किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है। आज काफी खुशी का दिन है। आज सिर्फ उन छात्र-छात्राओं का ही नहीं जो इस संस्थान से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर निकल रहे हैं बल्कि आज पूरे राज्यवासियों के लिए भी खुशी का दिन है क्योंकि जे०टी०यू० नामकुम के इस सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह के मौके पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति हमसभी के बीच है। मैं अपनी ओर से राष्ट्रपति महोदया को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं।

    *राज्य में कई जानी-मानी शिक्षण संस्थाएं स्थापित हुईं*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जहां आज से 100 वर्ष पहले से अधिक समय से अनेक गतिविधियां होती रही हैं। विशेषकर खनिज संपदाओं को लेकर झारखंड की अलग पहचान रही है। झारखंड में उद्योग की असीम संभावनाएं हमेशा रही हैं। राज्य में उद्योग के विस्तार का पुराना इतिहास रहा है। बड़े-बड़े उद्योग इसी राज्य में लगे हैं। एचईसी, बोकारो स्टील, टाटा स्टील, बिरला एलुमिनियम इंडस्ट्री, कोल इंडिया सहित कई विभिन्न उद्योग संस्थाओं ने इस राज्य में अपनी गतिविधियां चला रखा है। यही वजह है कि यहां बाहर से बड़े पैमाने पर लोगों का आना-जाना रहा है। इस राज्य से अन्य राज्यों के लोगों का नाता-रिश्ता बना। इसी क्रम में झारखंड में शिक्षा का भी विस्तार हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते-बढ़ते कई जाने-माने शिक्षण संस्थाएं झारखंड में स्थापित हुईं। आईआईएम, बीआईटी मेसरा, बीआईटी सिंदरी, एक्सआईएसएस, एनआईटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाएं राज्य में स्थापित हुई हैं, इसी कड़ी में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भी जुड़ा है।

    *झारखंड के बच्चे-बच्चियों ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अलग पहचान बनायी*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी झारखंड के बच्चे-बच्चियों ने देश में अलग पहचान बनाई है। यूपीएससी परीक्षाओं में भी झारखंड के छात्र-छात्राओं ने राज्य का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी का समय। आज बहुत सी कंपनियां मानवरहित उत्पादन पर जोर दे रही हैं। वर्तमान समय में मशीन ऑपरेटेड उद्योग लग रही हैं। मोबाइल, गाड़ी, कागज-कलम सभी चीजें अब मशीनों से बन रही हैं। उद्योग पहले मजदूर चलाते थे। आज प्रत्येक क्षेत्र में कंपटीशन का दौर है। कंपटीशन के आधार पर व्यवस्थाएं खड़ी हो रही हैं।

    *ट्रिपल आईटी से प्राप्त शिक्षा आपके करियर में मील का पत्थर साबित होगा*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज दीक्षांत समारोह में सम्मिलित सभी मेडल विजेता एवं उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची से बेहतर शिक्षा मिली है। आने वाले समय में इस संस्थान से प्राप्त हुए शिक्षा आपके कैरियर में मील का पत्थर साबित होगा ऐसा मुझे विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो राज्य सरकार क्षमता विकास को लेकर कई कार्य कर रही है इसी कड़ी में राज्य में डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव है। डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी के प्रारंभ होने से कम-पढ़े लिखे नौजवान युवक-युवतियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। अंत में आप सभी छात्र छात्राओं को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश को एक अच्छा प्रधान मंत्री मिला है :राकेश सिन्हा
    Next Article उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी ,तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.