Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले
    Headlines

    दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले
    नई दिल्ली. उत्तर भारत के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. कई जगहों पर आने वाले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 26 मई तक झमाझम बारिश होगी. वहीं, उत्तर पूर्वी राज्यों में 26 मई तक बारिश के साथ तेज हवा और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है.

     

     

     

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR समेत उत्तर पश्चिमी राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी हैIMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तेज हवाएं, आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में 24 व 25 मई को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 मई को भारी बारिश का अनुमान है.

     

     

    वैज्ञानिक आरके जेना मणि के अनुसार, पूरे भारत में बुधवार (24 मई) को हीट वेव का असर समाप्त हो गया है. तापमान में कमी आएगी और बादल छाए रहेंगे. उन्होंने कहा कि राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि, आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अगले 2-3 दिनों तक पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी भारत में भी तूफान के आसार हैं.

     

     

    पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की सम्भावना

    पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो मेघालय और असम में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है. वहीं, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 से 26 मई के बीच भारी बारिश होगी. पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले तीन दिनों तक बारिश होगी. बिहार में 24-25 मई को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, झारखंड में 24-25 मई, सिक्किम में 24 मई को ओले गिरने की संभावना जताई गई हैं. केरल में 24 मई को बारिश का अलर्ट है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को Y कैटेगिरी की सुरक्षा.
    Next Article हार न मानने की सीख देती है फिल्म- अब दिल्ली दूर नहीं

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.