Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने के मानहानि केस में हाईकोर्ट ने बीबीसी को भेजा नोटिस
    Breaking News

    पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने के मानहानि केस में हाईकोर्ट ने बीबीसी को भेजा नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने के मानहानि केस में हाईकोर्ट ने बीबीसी को भेजा नोटिस, साल्वे बोले- किया गया भारत को बदनाम
    नई दिल्ली  :  दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को बीबीसी को नोटिस जारी किया. यह कार्रवाई बीबीसी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में हुई है. याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में पेश हुए सीनियर वकील हरीश साल्वे ने कहा कि बीबीसी ने भारत को बदनाम किया है.

    बीबीसी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में गुजरात के हृत्रह्र जस्टीस ऑन ट्रायल ने याचिका लगाई थी. इसपर सोमवार को सुनवाई हुई. मानहानि के मुकदमे में कोर्ट ने बीबीसी को नोटिस जारी किया. दरअसल, बीबीसी ने India- The Modi Question नाम से दो पार्ट की डॉक्यूमेंट्री सीरीज रिलीज किया था. यह 2002 में गुजरात में हुए दंगे पर आधारित थी. उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज भारत में बैन है.

     

     

     

    सितंबर में होगी अगली सुनवाई

    जस्टीस सचिन दत्ता की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई. एनजीओ की ओर से सीनियर वकील हरीश साल्वे पेश हुए. उन्होंने कोर्ट को कहा कि डॉक्यूमेंट्री ने भारत और न्यायपालिका सहित पूरी व्यवस्था की बदनामी की है. इसके बाद जज सचिन दत्ता ने बीबीसी को समन जारी किया. सितंबर में मामले में अगली सुनवाई होगी.

    जज सचिन दत्ता ने कहा, तर्क दिया गया है कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने देश और न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाए गए हैं. उनका जातिगत अपमान किया गया है. इसके चलते बीबीसी को नोटिस जारी किया जा रहा है.

     

     

     

    विदेश मंत्रालय ने बताया था भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा

    जनवरी में केंद्र सरकार ने बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया था. ट्विटर और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सरकार ने कहा था कि डॉक्यूमेंट्री के लिंक को ब्लॉक करें. विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा कहकर खारिज कर दिया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था, हमें लगता है कि यह एक प्रोपेगेंडा सामग्री है. इसमें सच्चाई नहीं है. यह पक्षपातपूर्ण है. इसे भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है. हम इस पर अधिक जवाब नहीं देना चाहते हैं, ताकि इसे अधिक सम्मान न मिले

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामदेरा गेडू परिवार ने छबील लगाई
    Next Article हाईवा और ट्रक में जोरदार टक्कर गाड़ियों के उड़े परखच्चे ,चालकों कि दर्दनाक मौत

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.