Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागुनहातु चौक पर कांग्रेसी नेता की अध्यक्षता में हुआ नुक्कड़ सभा आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बागुनहातु चौक पर कांग्रेसी नेता की अध्यक्षता में हुआ नुक्कड़ सभा आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गोलमुरी प्रखंड के बागुनहातु चौक पर कांग्रेस नेता दिपक कर्मकार के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। नुक्कड़ सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को चौक चौराहे, नुक्कड़, हाट, बाजार पर इसलिए सभा करने की आवश्यकता आन पड़ी है कि देश को भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कांटे भरे रास्ते में लाकर खड़ा कर दिया है, आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, हमारे नौजवान, हमारे घर के बच्चे जो नौकरी के आस में लगातार पढ़ाई करते हैं उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है, रेलवे में, सैकड़ों सरकारी उपक्रमों से नौकरियां खत्म की जा रही है, पढ़ लिखकर नौजवान दर-दर भटक रहे हैं उनके समक्ष परिवार को चलाने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है,

     

     

    यह विडंबना भरा समय विगत 9 वर्षों से हम लोगों के सामने आकर खड़ा है, भारत की जनता को अब आगे आना होगा, अपने बच्चों के भविष्य को सुखमय बनाने के लिए सोचना पड़ेगा। आज महिलाएं घर चलाने में असमर्थ हो रही है गैस का सिलेंडर जो 2014 में 450 ₹ था, आज 1142 रुपए हो गए हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कम है लेकिन मोदी जी अपना तिजोरी भरने के चक्कर में हम लोगों को बहुत महंगे में पेट्रोल डीजल दे रहे हैं, इतना ही नहीं खाद्य पदार्थ, दूध सब्जी का कीमत आसमान छू रहा है। सबसे बड़ा दिक्कत गरीब परिवारों को झेलना पड़ रहा है, वह अपना घर चलाने में असफल साबित हो रहे हैं, मोदी जी के राज में इतनी महंगी हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था, भारत की आम जनता यही सोच रहा था कि मोदी जी आएंगे, महंगाई कम होगी लेकिन मोदी जी ने धोखा किया है। आप सबों से हम आग्रह करने आए हैं कि आगामी 2024 में आप बहुत बड़े फैसले के नतीजे को ध्यान में रखें। अपने परिवार, अपने नौजवानों, अपने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अवश्य सोचें, आज कर्नाटक प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपनी आंखों पर बिठाया और बहुत बड़ा फैसला दीया है।

     

     

    सभा को संबोधित करते जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार के अगुआ नरेंद्र मोदी जी के क्रियाकलाप पर उंगली उठाया कहां की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, उन्हीं के छत्रछाया के नीचे भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह जो कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं, हमारे घर की इज्जत जो बेटियां होती है, जो भारत के नाम और गौरव को विदेशों में ऊंचा कर रही है, कुश्ती की महान खिलाड़ी है, उन्हीं के साथ बहुत गलत कार्य किया विगत 20 दिनों से भी अधिक हो गया लगातार धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर में बैठी हुई है, लेकिन भाजपा सरकार इतना बेसुध होगा किसी ने सोचा नहीं। अब भारत के जनता ही बताएं कि हमारी बेटियां को न्याय कैसे मिलेगा, अब एक रास्ता बचता है भारत की आम जनता इस पर अपना फैसला और न्याय दें, वह कौन सी शक्ति है जो हमारी बेटियों का इज्जत के साथ खिलवाड़ किया, उस अपराधी को बचाने के लिए कार्य कर रहा है, आज हमारी बेटियों का इज्जत कीबात है, हमने निर्णय लिया है कि हम अपने बेटियों को न्याय दिलाने के रास्ते में साथ रहेंगे, हमारी बेटियों को जो भी आंख उठाकर देखेगा, उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा हम लोग उसके विरोध के रूप में महाशक्ति बनकर खड़ा रहेंगे ।

     

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे,सामंतो कुमार,अवधेश सिंह,जसवंत सिंह जस्सी,प्रभात रंजन श्रीवास्तव,सैलेन्द्र सिंह,गुरमीत सिंह काक्के,अतुल गुप्ता,रविन्द्र मौर्या,दुर्गा प्रसाद,इन्दु भुषण यादव,राजकुमार वर्मा,सुशील घोष ,धीरज कुमार सहित अन्य कई नेताओं नें अपना वक्तव्य दिया।
    कार्यक्रम का संचालन दीपक कर्माकार एवं धन्यवाद ज्ञापन गोविन्द नामता नें किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिलक पुस्तकालय में स्वः राजीव गाँधी जी के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    Next Article भरत सिंह ने किया रिडीयूज, रीयूज, रीसायकल (RRR) अभियान का उद्घाटन

    Related Posts

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    June 9, 2026

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    June 9, 2026

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.