Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विमान से तीर्थयात्रा कराने वाला देश का पहला प्रदेश बना एमपी, प्रयागराज के लिए 32 वृद्धजनों ने भरी उड़ान
    Headlines धर्म

    विमान से तीर्थयात्रा कराने वाला देश का पहला प्रदेश बना एमपी, प्रयागराज के लिए 32 वृद्धजनों ने भरी उड़ान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विमान से तीर्थयात्रा कराने वाला देश का पहला प्रदेश बना एमपी, प्रयागराज के लिए 32 वृद्धजनों ने भरी उड़ान
    एमपी आज देश का पहला राज्य बन गया है. जिसने सरकारी खर्च पर 32 वृद्धजनों को विमान से तीर्थयात्रा कराई है. आज भोपाल विमानतल से सुबह 9.45 बजे के लगभग 32 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों ने प्रयागराज के लिए उड़ान भरी. जो करीब एक घंटे मेें प्रयागराज पहुंच गए. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 19 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में 25 बुजुर्गो को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा, वृंदावन व गंगासागर ले जाया जाएगा. आज सीएम शिवराजसिंह चौहान स्वयं बुजुर्गो को छोडऩे के लिए विमानतल तक आएविमानतल पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने राम की कृपा से आप तीर्थो के दर्शन करेगें, हमें व प्रदेश को आपका आशीर्वाद मिलेगा. सीएम श्री चौहान ने यह भी घोषणा की है कि अगली बार वृद्धजनों को जोड़ों के साथ यात्रा कराई जाएगी. अभी एक परिवार से एक ही सदस्य जाता है अगली बाद विमान से दादा व दादी भी जाएगी. अपर मुख्य सचिव गृह व धर्मस्व डॉ. राजेश राजौरा के अनुसार एमपी के बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को रेलमार्ग से यात्रा कराने वाला पहला राज्य एमपी ही है. अब मुख्यमंत्री प्रदेश के बुजुर्गो को विमान से देश में पहली बार तीर्थ दर्शन कराने जा रहे है. आज प्रयागराज के लिए 24 पुरुष व 8 महिलाएं शामिल रही, उनके साथ एक अनुरक्षक भी है. तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए भोपाल विमानतल पर एक विशेष काउंटर बनाया गया था. पहले ट्रेन से तीर्थयात्रिा में 4 से 5 दिन का वक्त लगता था अब हवाई यात्रा 24 से 36 घंटे में पूरी हो जाएगी.

     

     

     

    इन्होने वृद्धजनों से प्रयागराज के लिए भरी उड़ान-

    बताया गया है कि प्रयागराज के लिए विमान से राजदास हबीबगंज नाका, प्रेमनारायण पटेल जाटवखेड़ी नई बस्ती, सीताराम वर्मा जाटखेड़ी, कुसुमबाई जाटखेड़ी, अहिल्याबाई भोपे हबीबगंज, चिंजो बाई कुशवाह जाटखेड़ी, जगदीश प्रसाद गौर आराधना नगर करोंद, कोक सिंह हनुमान मंदिर के पीछे, दिनेश सक्सेना पंजाबी बाग, कृष्णा चौबे बैरागढ,ए इमरत सिंह पलासी, बृजमोहन पचौरी पीपल चौराहा, दिनेश कुमार शर्मा करोंद, रामप्रसाद चांडोरिया चांदबड़, सियाकुमार शर्मा कैलाश नगर, श्रीमती राजल गांधीनगर, गुलाब सिंह प्रजापति टीलाखेड़ी ग्राम कोडिय़ा, प्रहलाद ग्राम बगरोदा, मिठ्ठूलाल ग्राम फंदाकलां, नारायण सिंह ग्राम पिपलिया जाहिर पीर, उमेश सिंह नागर ग्राम हर्राखेड़ा, मांगीलाल धाकड़ ग्राम हिनोती सड़क, नरेश भार्गव ग्राम दिल्लौद, राम सिंह कुशवाह ग्राम गुनगा, टीकाराम सेन ग्राम रोंझिया, रामलाल प्रजापति ग्राम गुनगा, कमला चौकसे बरखेड़ा पठानी, हरप्रसाद लोधी ग्राम गुनगा, संतोष कुमार गुप्ता जहांगीराबाद, नवल सिंह गांधीनगर, किशन मीणा गांधीनगर व शकुंतला देवी निवासी बरखेड़ा पठानी ने उड़ान भरी है. इनके साथ एस्कॉर्ट के रूप में सहायक परियोजना अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव हैं.

     

     

    25 जिलों के बुजुर्गो को जुलाई तक यात्रा कराई जाएगी-

    बताया गया है कि एमपी के 25 जिलों के बुजुर्गो को जुलाई तक प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन व गंगासागर की विमान से तीर्थयात्रा कराई जाएगी. 13 मई को आगर-मालवा के 23 मई को आगर-मालवा के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी जाएंगे. इंदौर, आलीराजपुर, धार,ए राजगढ़, रायसेनख् सीहोर, झाबुआ, विदिशा, आगर-मालवा, बैतूल, देवास, हरदा, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, दमोह, रतलाम, शाजापुर, सागर, उज्जैन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर व खरगोन के तीर्थ यात्री भी शिर्डी, प्रयागराज, गंगासागर व मथुरा-वृंदावन की तीर्थ यात्रा विमान से करेगें.

    तीर्थ यात्रियों ने सीएम शिवराजसिंह को दिया आर्शीवाद-

    इस मौके पर तीर्थयात्रा पर रवाना होने से पहले बुजुर्ग यात्रियों ने सीएम शिवराजसिंह चौहान को खूब आर्शीवाद दिया. मुख्यमंत्री के अतिरिक्त पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, महापौर मालती राय, बीडीए अध्यक्ष कृष्णा मोहन सोनी आदि ने भी बुजुर्गो का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपापुआ न्यू गिनी के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, FIPIC बैठक में हिस्सा लेंगे
    Next Article बजरंग दल पर बैन मुद्दे पर विहिप व जमीयत उलेमा ए हिंद आमने-सामने

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.