Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा : पीएम मोदी ने कई परियोजना का किया शिलान्यास, कहा कठिन से कठिन हालातों के बीच भारत ने विकास की गति को बनाए रखा
    Headlines झारखंड

    ओडिशा : पीएम मोदी ने कई परियोजना का किया शिलान्यास, कहा कठिन से कठिन हालातों के बीच भारत ने विकास की गति को बनाए रखा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ओडिशा. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा को कई रेल परियोजनाओं का उपहार दिया है. श्री मोदी ने वर्चुअली पुरी व कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. वहीं कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित किया. इसके साथ ही उन्होंने पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर उन्होने कहा कि भारत ने कठिन से कठिन हालातों के बीच विकास की गति को बनाए रखा है. आज ओडिशा व पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है. वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है. उन्होंने कहा कि आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसरे स्थान से गुजरती है तो उसमें भारत की गति और भारत की प्रगति दिखाई देती है. अब कोलकाता से पूरी जाना हो या पूरी से कोलकाता ये यात्रा केवल साढ़े 6 घंटे की है.

     

     

     

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारत के विकास में हर राज्य की भागीदारी है. देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा. उन्होंने कहा कि ये समय आजादी के अमृतकाल का समय है. भारत की एकता को और मजबूत करने का समय है. जिनती ज्यादा एकता होगी, भारत का सामूहिक सामर्थ्य उतना ही ज्यादा शिखर पर पहुंचेगा. वंदे भारत ट्रेने इस भावना का भी प्रतिबिंब हैं. इस अमृतकाल में वंदे भारत ट्रेनें विकास का इंजन भी बन रही हैं. एक भारत,श्रेष्ठ भारत की भावना को भी आगे बढ़ा रही हैं. उन्होंने कहा कि आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है. नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है.

     

     

     

    उन्होने कहा कि भारत ने कोरोना जैसी महामारी की स्वदेशी वैक्सीन तैयार करके भी दुनिया को चौंका दिया था. इन सब प्रयासों में समान बात ये है कि ये सारी सुविधाएं किसी एक शहर या राज्य तक सीमित नहीं रहीं बल्कि सबके पास तेजी से पहुंचीं. उन्होंने कहा कि हमारी वंदे भारत ट्रेने भी अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जहां आधारभूत संरचना का विकास होता है. वहां लोगों का विकास भी तेजी से होता है. आधारभूत संरचना से लोगों का सिर्फ जीवन ही आसान नहीं होता बल्कि ये समाज को भी सशक्त करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के समर कैम्प का हुआ उद्घाटन।
    Next Article जी 20 की बैठक को लेकर काश्मीर में कड़ी सुरक्षा, एनएसजी, सेना की मदद ली जाएगी

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.