Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल को मिलेगा वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
    Headlines

    पश्चिम बंगाल को मिलेगा वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को ओडिशा में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे, ओडिशा में रेल नेटवर्क के सौ फीसदी विद्युतीकरण और संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन के दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

     

     

     

    इसके अलावा वह अंगुल-सुकिंदा के बीच एक नई ब्रॉड गेज रेल लाइन, मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुडा-जामगा को जोड़ने वाली तीसरी लाइन और बिछुपाली-झारतरभा के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री जिस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, वह ओडिशा के खोरधा, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालासोर जिलों और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर जिलों से होकर गुजरेगी।

     

     

     

    पीएमओ ने कहा, ‘‘यह ट्रेन रेल उपयोगकर्ताओं को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी और पर्यटन के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।” पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पीएमओ ने कहा कि अन्य रेल लाइनों की शुरुआत ओडिशा में इस्पात, बिजली और खनन क्षेत्रों में तेजी से औद्योगिक विकास के परिणामस्वरूप बढ़ी हुई यातायात मांगों को पूरा करेंगे और इन रेल खंडों में यात्री यातायात पर दबाव को कम करने में भी मदद करेंगे।

     

     

     

    वहीं, कोलकाता में दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। एसईआर अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पश्चिम बंगाल को यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिल रही है। इससे पहले हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य को मिल चुकी है। ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच 500 किलोमीटर की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले सीएम, डीके होंगे डिप्टी सीएम, 20 को शपथ ग्रहण
    Next Article दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी पीके गुप्ता ,CM केजरीवाल ने केंद्र से मांगी सहमति

    Related Posts

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.