Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले सीएम, डीके होंगे डिप्टी सीएम, 20 को शपथ ग्रहण
    Breaking News Headlines राजनीति

    कर्नाटक: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले सीएम, डीके होंगे डिप्टी सीएम, 20 को शपथ ग्रहण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कर्नाटक: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले सीएम, डीके होंगे डिप्टी सीएम, 20 को शपथ ग्रहण
    नई दिल्ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर 13 मई से जारी घमासान पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने एक बार फिर सिद्धारमैया पर विश्वास जताते हुए उन्हें कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुना. डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. राज्य में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद दोनों नेता सीएम की कुर्सी पर दावा कर रहे थे. एक तरफ सिद्धामरैया ने विधायकों के समर्थन का खुलेतौर पर दावा किया, तो डीके शिवकुमार भी मीडिया में बयानबाजी करते दिखे.

     

     

     

    अगले मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के लिए 20 मई की तारीख तय की गई है. मुख्यमंत्री पर मुहर के बाद कांग्रेस ने 18 मई को कांग्रेस लेजिसलेटिव पार्टी (सीएलपी) की मीटिंग बुलाई है. मीटिंग बेंगलुरू में शाम 7 बजे के लिए शेड्यूल है. कर्नाटक चुनाव के 13 मई के नतीजे के बाद पार्टी हाई कमान के सामने बड़ी चुनौती थी कि आखिर मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजाया जाए. सीएम के चुनाव के संबंध में कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षकों को विधायकों की राय लेने कर्नाटक भेजा था. पार्टी ऑब्जर्वर के तौर पर सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिया और भंवर जितेंद्र सिंह ने चुनकर आए विधायकों से बात की. दिल्ली पहुंचकर उन्होंने पार्टी अध्यक्ष खरगे को विधायकों की राय बताई. इसके बाद कई दौर की मीटिंग हुई. अध्यक्ष खरगे ने पार्टी के कार्यकारी नेताओं से चर्चाएं की, और फिर आखिरी फैसला किया.

     

     

     

    बुधवार शाम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी को “जननायक” बताते हुए दोनों नेताओं के साथ तस्वीरें भी शेयर की गई. इससे पहले सुरजेवाला ने सीएम के लिए सिद्धामैया के नामों की अटकलों को खारिज किया था. कर्नाटक के लिए पार्टी महासचिव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल लगभग मीटिंग में साथ रहे. रात 12 बजे वह पार्टी महासिचव के घर से निकलते दिखे. माना जाता है कि डीके शिवकुमार को लगातार मनाने की कोशिश चल रही थी.

     

     

     

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुए थे. इसके नतीदे 13 मई को आए. कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 135 सीटों पर कब्जा किया. कर्नाटक में किसी भी पार्टी की यह सबसे बड़ी जीत है. वहीं बीजेपी को 66 सीटें मिली, और जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटें हासिल की. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने 42.9 फीसदी वोट हासिल किए. वहीं बीजेपी को 36 फीसदी और जेडीएस को 13.3 फीसदी वोट मिले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article पश्चिम बंगाल को मिलेगा वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    Related Posts

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.