Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी पहुंचे राजस्‍थान दौरे पर, तीन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
    Headlines

    पीएम मोदी पहुंचे राजस्‍थान दौरे पर, तीन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्‍थान पहुंच गए हैं. मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्‍वागत किया. पीएम मोदी आज करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री सिरोही जिले के आबू रोड में पार्टी द्वारा आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी की कार पर लोगों ने फूल बरसाए. प्रधानमंत्री यहां 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्‍थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

     

     

    पीएम मोदी राजसमंद और उदयपुर में दो लेन में उन्नयन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं और उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखेंगे. वह राजसमंद में नाथद्वारा से नाथद्वारा शहर तक आमान परिवर्तन परियोजना और एक नई लाइन स्थापित करने के लिए आधारशिला भी रखेंगे. मोदी तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के 114 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले उदयपुर से शामलाजी खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के बार-बिलाड़ा-जोधपुर खंड में 110 किलोमीटर लंबे चौड़ीकरण और चार लेन को मजबूत करना और राष्ट्रीय राजमार्ग-58ई की 47 किलोमीटर लंबी दो लेन की परियोजनाए शामिल हैं.

     

     

     

    प्रधानमंत्री एक धार्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन परिसर का भी दौरा करेंगे. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान देश भर में आध्यात्मिक कायाकल्प को गति देने पर रहा है. वह सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार की आधारशिला रखेंगे. यह अस्पताल आबू रोड में 50 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा. यह विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र में गरीबों और आदिवासी लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा.वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की जाने वाली परियोजनाओं के केंद्र में बुनियादी ढांचे और संपर्क की मजबूती है. उसके मुताबिक, इनसे सड़क और रेलवे कार्यों से वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही में सुविधा होगी, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट कर्नाटक चुनाव के दौरान मुस्लिम कोटा पर नेताओं की बयानबाजी से खफा, जताई नाराजगी
    Next Article रामगढ़ रांची रोड के समीप सरिया लदा ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की हुई मौत

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.