Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: सूर्यकुमार यादव-नेहाल वढेरा का चला बल्ला, मुंबई ने बैंगलोर को हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    आईपीएल: सूर्यकुमार यादव-नेहाल वढेरा का चला बल्ला, मुंबई ने बैंगलोर को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल: सूर्यकुमार यादव-नेहाल वढेरा का चला बल्ला, मुंबई ने बैंगलोर को हराया
    मुंबई. मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव और नेहाल वढेरा की तूफानी पारियों की दम पर मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया. बैंगलोर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (68) और फाफ डुप्लेसी (65) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 199 रन बनाए थे.मुंबई ने सूर्यकुमार और नेहाल के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर ये लक्ष्य 16.3 ओवरों में हासिल कर लिया.

     

     

    ये बैंगलोर की इस सीजन मुंबई के खिलाफ पहली हार है. इससे पहले दोनों टीमें बैंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने हुई थीं जिसमें बैंगलोर ने जीत हासिल की थी. मुंबई ने अपने घर वानखेडे स्टेडियम में उस हार का बदला ले लिया.इस सीजन ये सातवीं बार है जब 200 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है जिसमें से तीन बार ये कारनामा मुंबई ने ही किया है. मुंबई को 200 रनों का टारगेट चेज करना था. इसके लिए उसे तूफानी शुरुआत की जरूरत थी. इशान किशन ने आते ही तेजी से रन बनाने शुरू किए. उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका मार दिया. अगले ओवर में उन्होंने जॉश हेजलवुड पर दो शानदार चौके मारे. तीसरा ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज पर इशान ने दो शानदार छक्के मारे. इशान तूफानी अंदाज में रन बना रहे थे और हर किसी को निशाना बना रहे थे.

     

     

     

    बैंगलोर को विकेट नहीं मिल रहे थे और रन भी खूब बन रहे थे. ऐसे में डुप्लेसी ने अपने बेहतरीन लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा को बुलाया और उन्होंने एक ही ओवर में मुंबई को दो झटके दे दिए.पांचवें ओवर में हसारंगा आए. इशान ने उन पर पहली गेंद पर चौका और फिर तीसरी गेंद पर छक्का मारा,लेकिन चौथी गेंद पर वह आउट हो गए. आखिरी गेंद पर उन्होंने रोहित शर्मा को आउट कर दिया. इशान ने 21 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा का बल्ला फिर खामोश रहा और उन्होंने आठ गेंदों पर सात रन ही बनाए.

    इसके बाद मुंबई के स्टार सूर्यकुमार यादव और युवा बल्लेबाज नेहाल वढेरा ने मुंबई की पारी को संभाला. इन दोनों ने बैंगलोर के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. सूर्यकुमार ने 26 गेंदों पर इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया.इन दोनों ने 140 रनों की साझेदारी की. 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार विजय कुमार का शिकार बने. उन्होंने 35 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से 83 रन बनाए. ये उनका आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर है. नेहाल ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मार टीम को जीत दिलाई और इसी के साथ अपना दूसरा आईपीएल अर्धशतक पूरा किया. नेहाल ने 34 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए.पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. पहले ओवर में चौथी गेंद पर नेहाल ने डुप्लेसी का कैच छोड़ दिया लेकिन अगली गेंद पर जेसन बहरनडॉर्फ ने विराट कोहली (1) को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराया. अनुज रावत (6) फिर कुछ खास नहीं कर पाए और जेसन की गेंद पर अजीब शॉट खेल कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए.

     

     

     

    लेकिन इसके बाद डुप्लेसी और मैक्सवेल ने मुंबई के गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर दी. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और 120 रन जोड़े.दोनों बल्लेबाज ने अर्धशतक जमाए. जेसन ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर आठ चौके और चार चौके मारे.महिपाल लोमरोड़ एक रन बनाकर आउट हो गए.डुप्लेसी भी 15वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. कैमरन ग्रीन ने उनको अपना शिकार बनाया. डुप्लेसी ने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना किया और पांच चौके और तीन छक्के मारे. लेकिन आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक ने दमदार खेल दिखाया. उन्होंने 18 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए. केदार जाधव 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे. हसारंगा आठ गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोशनी वालिया ने बिकिनी में शेयर कीं हसीन तस्वीरें
    Next Article इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जला पाकिस्तान, आर्मी हेडक्वॉर्टर पर हमला, हिंसा में 6 मौतें

    Related Posts

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    May 21, 2025

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    May 21, 2025

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    May 20, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    प्रशासनिक बैठकों में विभागीय पदाधिकारी के अनुपस्थिति पर पंचायत समिति सदस्यों ने जताई नाराजगी

    उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    ओडिशा पहुंचने पर रवि शंकर तिवारी का जोरदार अभिनंदन

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पुरे बिश्व को भारत की सैन्य क्षमता का लोहा मनवाने में सफल रहा:डॉ जटा शंकर पाण्डेय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.