Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता देवी बनी सहायिका
    Breaking News झारखंड

    ममता देवी बनी सहायिका

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फोटो: चिहुटिया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आम सभा में उपस्थित सीडीपीओ सविता कुमारी, मुखिया,पंसस व अन्य।

    विवेक आनंद

    बिन्दापाथर(जामताड़ा):नाला प्रखंड अंतर्गत बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के चिहुटिया आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सहायिका चयन को लेकर बुधवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में मुख्य रूप से उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी ने सहायिका चयन के प्रावधानों के सम्बंध उपस्थित ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सहायिका गांव की बाहुल्य जाती की होगी। साथ ही वह वहां की बहू हो तथा वह वहां का स्थायी निवासी हो और उसके पास वहां का आवासीय प्रमाण पत्र भी हो।उस सेविका की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम साक्षर हो, लेकिन अधिकतम योग्यता को ही चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।अगर दो उम्मीदवार में शैक्षणिक योग्यता समान हो तो ऐसे स्थिति में विधवा अथवा परित्यागयता वाली उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इस आम सभा में सहायिका चयन के लिए कुल पांच आवेदन पड़े जिनमें यमुना कुमारी, रिंकू देवी,अनिता देवी, सरस्वती देवी एवं ममता देवी शामिल थी। जिनमें से अहर्ता एवं मापदंड के आधार पर सर्वाधिक साक्षर आवेदिका ममता देवी के आवेदन को सर्वसम्मति से अनुमोदन करने का निर्णय लिया गया। इस आम सभा में पड़े सभी आवेदनों को सीडीपीओ सविता कुमारी ने जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उपविकास आयुक्त को अग्रसारित करने की बात कही। इस अवसर पर मुखिया पवन टुडू , पंचायत समिति सदस्य बिजली देवी, प्रधानाध्यापक परेश चंद्र महतो, महिला पर्यवेक्षिका एमिली सोरेन, सेविका अनिता महतो आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    फोटो1: चिहुटिया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आम सभा में उपस्थित सीडीपीओ सविता कुमारी, मुखिया,पंसस व अन्य।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र संघ ने स्थापना दिवस पर क्वीज प्रतियोगिता कराई
    Next Article स्थापना दिवस पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.