Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसआररूगंटा सभागार में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’2019 हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Breaking News झारखंड शिक्षा

    एसआररूगंटा सभागार में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’2019 हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 10, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष वर्मा

    चाईबासा।मंगलवार को एसपीजी मिशन बालक उच्च विद्यालय परिसर स्थित एसआर रूंगटा सभागार में यूनिसेफ के सौजन्य से महिला सृजन महिला मंच,चक्रधरपुर द्वारा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’2019 हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर,झींकपानी और खूंटपानी के स्वच्छता पर टू से फाइव स्टार प्राप्त विद्याल़यों के नोडल शिक्षक शिक्षिकाओं को स्वच्छता के विभिन्न आयामों की उचित मापदंड पूरा करने के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।सृजन मंच के बासिल टोप्पो ने पुरस्कार के लिए अधिक अंक प्राप्त करने के मापदंडों की जानकारी दी।टोप्पो ने बताया कि विद्यालय में पीने के पानी का स्रोत,संग्रहित पेयजल,विद्यालय में पेयजल की उपलब्धता एवं उनकी गुणवत्ता का परीक्षण,शौचालय की सुविधा एवं हाथ धोने के लिए पानी का मुख्य स्रोत,मध्याह्न भोजन के हाथ धोने हेतु पानी स्रोत,लड़के एवं लड़कियाें के लिए अलग-अलग क्रियाशीलड शौचालय की सुविधा,विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शौचालय की सुविधा,सैनिटरी कचरे के निपटान के लिए डस्टबिन की सुविधा,शौच एवं मध्याह्न भोजन के बाद साबुन का प्रयोग,ठोस अपशिष्ट का निपटान की व्यवस्था,बाल सांसद जो स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी प्रथा को बढ़ावा देता हो,विद्यालय में स्वच्छता संबंधी पोस्टर लगाने एवं बच्चों में स्वच्छ रहने की आदत डालने आदि उनतालीस मापदंड पूरा करने से पुरस्कार के लिए अच्छे अंक हासिल होंगे।कार्यक्रम में सदर प्रखंड के बीईईओ नागेश्वर सिंह,खूंटपानी के नागदेव यादव और झींकपानी के बीइइओ बालेश्वर द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गंदगी के कारण कई बीमारियों से सामना करना पड़ता है।इन समस्याओं से निजात पाने के लिए स्वच्छता काफी हद तक कारगर साबित हुआ है।सभी बीइइओ ने स्वच्छ पुरस्कार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य का सीधा संबंध स्वच्छता से है।इसीलिए विद्यालय स्तर से ही स्वच्छता पर गंभीर रहने की आवश्यकता है। इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम ने कहा कि स्वच्छता से आज कल हो रही सर्पदंश की घटना से भी बचा जा सकता है।डॉ.हेम्ब्रम ने कहा कि हमारे आस-पास गैर जरूरी झाड़ियां काट देना आवश्यक है।इसके अलावे उन्होंने सर्पदंश से बचने एवं बचाव के कई तरीके बताए।उन्होंने बताया कि कई मरीज सांप के जहर से कम डर से ज्यादा मरते हैं।डॉ. हेम्ब्रम ने कहा कि सर्पदंश की घटना घटने पर झाड़-फू्ंक के चक्कर में नहीं पड़कर मरीज को सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र लाना चाहिए।उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 49 सर्पदंश की घटना हुई है जिसमें सतर्कता की वजह से 42 मरीज बच गए।
    कार्यक्रम में सृजन महिला मंच के सचिव नरगिस खातून,एपीओ अजय कुंडु,दीपक कुमार सदर,झींकपानी और खूंटपानी के शिक्षक-शिक्षिकाएं कृष्णा देवगम,सरिता पुरती ,अनीता सोय ,रानी पूनम,उर्मिला कुमारी,कमला बुड़ीउली,दामु सुंडी,मनोज कुमार,जयराम मछुवा,एकलव्य दास,जेवियर देवगम,दिनेश बिरूवा,शांतिप्रिय बालमुचु,चन्द्रवती बुड़ीउली,क्रियाम बुड़ीउली,जनक किशोर गोप,अजीत कुमार सिंकु,ललित नारायण सावैयां,संजीव कुमार,योगेन्द्र गोप,सत्यनारायण सिन्हा,घनश्याम सिंकु,तुराम देवगम,गंगाराम अल्डा,सीता बारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ भारत मिशन के तहत शेष बचे शौचालयों की हुई प्रगति समीक्षा बैठक
    Next Article बीडीओ ने किया जनवितरण प्रणाली दूकानदारों के साथ बैठक

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    May 26, 2026

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    May 26, 2026

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.