Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला नगद इनाम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला नगद इनाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला नगद इनाम

    प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

    भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा में प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में गोलमुरी सह जुगसलाई, पटमदा तथा बोड़ाम प्रखंड के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूल के कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रखंड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये । प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹5000 द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹ 4000 एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹3000 एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये गए तथा अन्य प्रतिभागियो को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

     

     

    इस प्रतियोगिता में चालीस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखण्ड में प्रथम स्थान पर टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा के दीपू एवं नमिता, द्वितीय स्थान पर सरदार बल्लभ भाई पटेल हाई स्कूल के पिंकी एवं मनीषा, तृतीय स्थान पर हिन्दुस्तान मित्र मंडल हाई स्कूल के पूजा एवं कल्पना रहे । पटमदा प्रखण्ड में प्रथम स्थान पर मॉडल स्कूल पटमदा के प्रदीप एवं विमल, द्वितीय स्थान पर हाई स्कूल जोड़सा के दुखु एवम मनोज, तृतीय स्थान पर अदिवासी हाईस्कूल बांगुरदा के हिमांशु एवं शुभम रहे । बोड़ाम प्रखण्ड में प्रथम स्थान पर हाईस्कूल रसिकनगर के राकेश एवं आस्तिक, द्वितीय स्थान पर हाईस्कूल लयलम के नीली एवं पूर्णिमा, तृतीय स्थान पर आदिवासी हाई स्कूल बोड़ाम के मोहित एवं खुशी रहे ।

     

     

    अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संतोष कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी अब ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर रिजर्व बैंक की अधिकारी सुश्री माला मुर्मू, सूरज कुमार गुप्ता, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सुब्रतो कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सेटेंग केरकेट्टा ,श्रीमती शिप्रा तथा विभिन्न स्कूलोँ के शिक्षक-शिक्षिका आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह : संथाली भाषा को राज्य भाषा का दर्जा नहीं मिलने पर माझी परगना महाल ने किया विरोध
    Next Article गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ऑफिस में बिछड़े साथियों को स्मरण कर श्रद्धांजलि की अर्पित , विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.