Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला : कुचाई में सीआरपीएफ कैंप के समीप महिला होमगार्ड जवान को गोली मारकर हत्या ,अपराधी हथियार छोड़ भागे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला : कुचाई में सीआरपीएफ कैंप के समीप महिला होमगार्ड जवान को गोली मारकर हत्या ,अपराधी हथियार छोड़ भागे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला के कुचाई में सीआरपीएफ कैंप के समीप महिला होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या

    कुचाई सीआरपीएफ कैम्प के समीप महिला होमगार्ड जवान चलाती थी ब्यूटी पार्लर

    घटनास्थल पर हथियार छोड़ भागे अपराधी

    भाजपा का  अल्टीमेटम, बोले जिलाध्यक्ष 24 घंटे में पुलिस करे खुलासा अन्यथा बाजार कराएंगे बंद

    सरायकेला- खरसावां जिला के कुचाई थाना अंतर्गत सीआरपीएफ कैंप के समीप बीती रात बेखौफ अपराध कर्मियों ने एक महिला होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना शुक्रवार देर रात करीब 8:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. आनन- फानन में रात करीब 9:30 बजे महिला होमगार्ड जवान को कुचाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की पहचान 35 वर्षीय नम्रता सामड के रूप में की गई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही शनिवार अहले सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला परिषद जिग्गी हेंब्रम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है.

     

     

     

    बताया जा रहा है कि महिला होमगार्ड जवान अपना भरण-पोषण करने के लिए अपने घर पर ही ब्यूटी पार्लर, सिलाई- कटाई सेंटर और स्टेशनरी की दुकान चलाती थी. महिला जवान की छोटी बहन के अनुसार उसकी बहन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वह बेहद ही मिलनसार और जुझारू महिला थी. घटना के संबंध में मृत जवान की बहन मनीषा सामड ने बताया कि बीती रात गांव में पार्टी चल रहा था, जिस वजह से गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी. रात करीब 9:00 बजे के आसपास घर पहुंचने पर देखा कि उसकी बहन लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई है. आनन- फानन में कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मनीषा ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है. वैसे सूत्रों की अगर मानें तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. उधर कुचाई पुलिस ने महिला होमगार्ड जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई है.

     

     

     

    इधर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा 24 घंटे में यदि अपराधी गिरफ्तार नहीं किए जाते हैं तो इसका जोरदार विरोध किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो कुचाई बाजार को बंद भी कराया जाएगा. उन्होंने राज्य में गिरते कानून- व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपक जोशी आज कांग्रेस में होंगे शामिल, भोपाल में शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों समर्थक भी छोड़ेंगे भाजपा
    Next Article ऊर्जा संरक्षण को लेकर ओएनजीसी द्वारा वॉकथान का आयोजन।

    Related Posts

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.