Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनरेगा, आवास योजना अंतर्गत लंबित कार्यों में प्रगति लाए- उपायुक्त

    सभी अंचलाधिकारी सकसेशन-मुटेशन, जाती प्रमाण पत्र सम्बन्धित लंबित मामलो का यथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें- उपायुक्त

    आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूर्व की योजनाओ के संचालन हेतु खोले गए विभिन्न बैंक खाता जो आज अव्यवस्थित है को नियमानुसार यथाशीघ्र बंद करते हुए सूचित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा एक योजना के लिए एक ही खाता रहे यह सुनिश्चित करे। इसके तत्पश्चात उपायुक्त ने मनरेगा, आवास योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, सक्सेशन-म्यूटेशन, जाति प्रमाण पत्र निर्गत समेत विभिन्न योजनाओं का क्रमवार समीक्षा कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा अंतर्गत रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन एवं पीडी जनरेशन में सुधार लाने तथा प्रत्येक पंचायत अधिक से अधिक योजनाओं का संचालन कर लेबर इंगेजमेंट (मानव सृजन) में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को डीएमएफटी में चयनित योजनाओं के कार्य प्रारंभ करने से पुर ग्राम सभा आयोजित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निदेश दिए।

    समीक्षा क्रम में उपायुक्त नें सभी अंचलाधिकारी को जाति प्रमाण पत्र निर्गत संबंधित 30 दिन के अंदर प्राप्त आवेदनो में लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सक्सेशन-म्यूटेशन से संबंधित लंबित मामलों का यथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत ऐसे आवेदन जो बैंक खाता संबंधित समस्या के कारण लंबित हैं के निष्पादन हेतु संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर त्रुटि दूर करते हुए संबंधित लाभुक को योजनाओं अंतर्गत लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज जमशेदपुर में एक पर्यावरण बचाओ रैली यस वर्ल्ड कम्युनिटी के द्वारा निकाली गई
    Next Article मसलिया में कैंप लगाकर 1063 बच्चों को लगाया टीका

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.