Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जिस MDMA ड्रग को जब्त किया वो निकला यूरिया, 10 लाख रुपये का मुआवजा देने के निर्देश
    Headlines

    हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जिस MDMA ड्रग को जब्त किया वो निकला यूरिया, 10 लाख रुपये का मुआवजा देने के निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मध्य प्रदेश पुलिस की एक जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान बड़ी किरकिरी हुई है, ड्रग जब्ती से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के सामने जब एफएसएल रिपोर्ट आई तो जो एमडीएमए ड्रग पुलिस ने पकडऩा दिखाया था वो यूरिया निकला. रिपोर्ट सामने आने के बाद हाई कोर्ट ने ग्वालियर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई, साथ ही मप्र के डीजीपी को आरोपी को 10 लाख रुपये बतौर जुर्माना देने के निर्देश दिए और इस मामले में शामिल पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है.

     

     

    जेल में बंद आरोपी ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका

    आपको बता दें कि 6 सितंबर 2022 को ग्वालियर की क्राइम ब्रांच और थाना मुरार पुलिस ने 760 ग्राम ड्रग्स के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था इसमें आरोपी बनाये गए मोहित तिवारी भी अन्य आरोपियों के साथ तब से ग्वालियर की सेंट्रल जेल में बंद है, आरोपी मोहित तिवारी ने हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में जमानत याचिका पेश की.

    फोरेंसिक रिपोर्ट में एमडीएमए ड्रग निकला यूरिया

    याचिकाकर्ता मोहित तिवारी के वकील सुनील गोस्वामी ने बताया कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए सबसे पहले पुलिस द्वारा जब्त किये गए एमडीएमए ड्रग की फोरेंसिक रिपोर्ट तलब की. जब रिपोर्ट हाई कोर्ट के सामने आई तो कोर्ट आश्चर्य में पड़ गया क्योंकि जिस ड्रग को पुलिस ने जब्त कर एमडीएमए बताया था वो रिपोर्ट में यूरिया निकला.

    डीजीपी को 10 लाख का मुआवजा देने के निर्देश

    एफएसएल रिपोर्ट सामने आने के बाद हाई कोर्ट ने ग्वालियर पुलिस को जमकर फटकार लगाई और ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किये गए आरोपी आवेदक मोहित तिवारी की जमानत स्वीकार करते हुए प्रदेश के डीजीपी को उसे 10 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया, हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि जिन पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने यह कार्रवाई की थी उन पर एक्शन लेकर उनकी जांच कर् 2 महीने में कम्लाइन्स रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करें.

     

     

     

    यह है पूरा मामला

    गौरतलब है कि 6 सितंबर 2022 को ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार्यवाही करते हुए एमडीएमए ड्रग की बड़ी खेप पकड़ी थी. पुलिस ने ड्रग की खेप महाराष्ट्र और गोवा के सीमावर्ती इलाके से झांसी के एक बिचौलिए द्वारा लाना बताया था. साथ ही इसे सप्लाई करने वाले में दतिया के 5 तस्करों की अहम भूमिका बताई थी. पुलिस द्वारा पकड़े गए 7 आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी. इनके पास से 760 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स सहित दो देशी तमंचे और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. पुलिस ने जो कहानी बताई थी उसके मुताबिक पकड़े गए आरोपी ड्रग को अमूमन युवाओं की पार्टी में सप्लाई करते थे, जिसे कॉलेज के लड़के लड़कियां बड़ी संख्या में कंज्यूम करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCBI टीम सत्यपाल मलिक के घर पहुंची, 300 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत से जुड़े मामले में पूछताछ
    Next Article BJP मल्लिकार्जुन खडग़े के PM मोदी पर बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष पर लगे बैन

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.