Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसडीएम धालभूम की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी रहे मौजूद
    Breaking News झारखंड

    एसडीएम धालभूम की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2023Updated:April 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसडीएम धालभूम की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी रहे मौजूद

    मार्च माह में 368 ड्राइविंग लाइसेंस किए गए सस्पेंड, 40 लाख रू. जुर्माना वसूला गया

    जिला स्तरीय रोड सेफ्टी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में धालभूम के अनुमंडलाधिकारी श्री पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई जिसमें जिले में मार्च माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं, उनके कारण, ट्रैफिक पुलिस, उत्पाद विभाग की कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये गए जागरूकता अभियान आदि की समीक्षा की गई । जिला प्रशासन तथा अन्य स्टेक होल्डर द्वारा उठाये गए सुरक्षात्मक उपायों से पिछले कुछ माह के तुलना में मार्च महीने में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई, हालांकि मार्च में हुई 20 सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मृत्यु तथा 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए । गलत दिशा में वाहन चलाना, नेशनल हाईवे में ओवर स्पीडिंग, रैश ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण रहे । एसडीएम धालभूम द्वारा सभी दुर्घटनाओं के कारणों की गहन समीक्षा की गई तथा शहर के अंदर कुछ जगहों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए गए । साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    *’स्कूल बसों के फिटनेस, मेंटेनेंस की जांच करें’*

    जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन ने ट्रैफिक पुलिस एवं रोड सेफ्टी टीम को बाइक चलाकर स्कूल आने वाले नाबालिग बच्चों की जांच कर कार्रवाई का निदेश दिया। उन्होने स्कूल बसों का मेंटेनंस, फिटनेस जांचने की भी बात कही । उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूल प्रबंधन बसों को दुरूस्त रखें, अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रोड सेफ्टी एवं शिक्षा विभाग को स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया ।

    *पुलिस की जांच देख भागने वाले वाहन चालकों को भेजें ऑनलाइन चालान*

    एसडीएम धालभूम ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोग जागरूक हों तथा अनुपालन करें नहीं तो प्रशासन की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। मॉडिफाईड साइलेंसर तथा रैश ड्राइविंग करने वाले युवाओं पर सख्ती के निर्देश दिए । वैसे गैराज या मोटर मैकेनिक जो साइलेंसर मॉडिफाई करते हैं उनका भी औचक जांच कर कार्रवाई का निदेश दिया गया । वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख वाहन भगाने वाले युवा के वाहनों का नंबर नोट कर ऑनलाइन चालान भेजने का निदेश दिया गया। उन्होने कहा कि लोगों को समझना होगा कि प्रशासन की ये सारी कवायद लोगों के जानमाल की सुरक्षा को लेकर ही है, आप नियमों का अनुपालन करें, प्रशासन आपके साथ है ।

    मार्च माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 40 लाख रू. का जुर्माना वसूला गया वहीं 368 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए । एसडीएम धालभूम ने यह कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि किसी भी हाल में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेल्मेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक कार्रवाई से नहीं बचने चाहिए। सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्किंग करने वालों पर भी नियमित कार्रवाई का निदेश दिया गया। उत्पाद विभाग द्वारा एन.एच एवं एस.एच के लाइन होटल एवं ढाबों में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए पिछले माह 15 मामले दर्ज किए गए जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

    *प्रियंका झा फर्स्ट, स्वागता बनर्जी सेकंड तथा अंशिका को मिला थर्ड प्राइज*

    जिलेवासियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने को लेकर परिवहन कार्यालय द्वारा जनवरी माह में जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया था । इस प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर एसडीएम धालभूम ने सम्मानित किया । प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं प्रियंका झा को 2 हजार रू, दूसरे स्थान पर रहीं स्वागता बनर्जी को 1500 रू. एवं तीसरे स्थान पर रहीं अंशिका अन्या को 1000 रू. का नगद पुरस्कार मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्राथमिक शिक्षक संघ मसलिया इकाई के अध्यक्ष बने देव हेंब्रम
    Next Article पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण से पूर्व भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया पोस्टर विमोचन, सांसद विद्युत वरण ने कहा- मन की बात कार्यक्रम बना देश की जनता के साथ सीधा संवाद का सशक्त माध्यम और प्रेरणा का स्रोत

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.