Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रथम बार जामताड़ा के पांच बेटियों का हॉकी के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन!
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    प्रथम बार जामताड़ा के पांच बेटियों का हॉकी के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन!

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रथम बार जामताड़ा के पांच बेटियों का हॉकी के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन!

    अब्दुर रकीब रहमानी की रिपोर्ट!

    जामताड़ा : 25 अप्रैल से 1 मई तक जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची में हॉकी झारखंड द्वारा सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर सर्वश्रेष्ठ चयनित खिलाड़ी आगामी माह राउरकेला ओडिशा मैं आयोजित 13 वीं सबजूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2023 के लिए झारखंड राज्य से प्रतिनिधित्व करेंगे।

     

     

    हॉकी झारखंड द्वारा इस सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में जामताड़ा जिले के पांच बेटियों का गत दिन हॉकी जामताड़ा के द्वारा आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर चयनित किया गया है जिसमें मुख्य रुप से पुबिता हंसदा , पिंकी कुमारी , मौसम कुमारी, लखीरानी मरांडी एवं अबिता मरांडी शामिल है। इस बात की जानकारी हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ.भास्कर चांद ने दिए एवं उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी हॉकी झारखंड के कार्यालय रांची पहुंचकर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किए । यह हम सभी जामताड़ा जिले के खेल और खिलाड़ियों लिए गर्व का विषय है। हॉकी खेल के प्रशिक्षण शिविर में जामताड़ा के बच्चे प्रथम बार शामिल हो रहे है और इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान हॉकी खेल के

     

     

     

    पूरे झारखंड प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों के साथ समन्वय स्थापित कर जामताड़ा के बेटियां हॉकी खेल के बारीकियाँ को सिखाएंगे, आने वाले समय में यहां के बेटियां निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में शामिल बेटियों को हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम , जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.गोपाल कृष्ण झा, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे के अलावे अनूप राय, संजय परशुरामका, विपिन दुबे , संजीव सेन, परणिता सिंह, सूरज कु.पासवान, कुंदन राय, इम्तियाज अंसारी, रौनक राज , सोनू कु मल्लिक ने प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मंगल कामनाएं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपाइयों की घिनौनी हरकत : आनंद बिहारी दुबे
    Next Article मोहरदा : पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्राम सभा का आयोजन

    Related Posts

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    April 29, 2026

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    April 29, 2026

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.