दीक्षांत समारोह 2 मई को, महामहिम होंगे मुख्य अतिथि
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची : रांची यूनिवर्सिटी का 36 वां दीक्षांत समारोह 2 मई को आयोजित किया गया है। यह समारोह मोराबादी कैंपस स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित किया गया है। विश्वविद्यालय के 36 में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल व विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्ण होंगे। विगत इस बार होने जा रहे दीक्षांत समारोह में कुछ बदलाव हुए हैं।
इस बार के दीक्षांत समारोह में पहली बार डेंटल सर्जरी के टॉपर को भी गोल्ड दिया जाएगा। जबकि राजधानी रांची के 3 कॉलेज के स्टूडेंट्स इस दीक्षांत में शामिल नहीं होंगे।
इस तरह 36 में दीक्षांत समारोह में 8347 पीजी और 22 हजार स्नातक की डिग्री दी जाएगी। वहीं गोल्ड मेडल पाने वालों की संख्या 80 है। इससे पहले रांची विश्वविद्यालय के जारी लिस्ट में 77 गोल्ड मेडल की जानकारी दी गयी थी।

