रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
– पूर्व रेंजर डकैती कांड का हुआ खुलासा
– 24 लाख रुपए और जेवर के साथ 10 अपराधी गिरफ्तार
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची – रांची पुलिस ने 18 दिनों के अंदर टाटीसिलवे के आनंदनगर में पूर्व रेंजर रूद्र नारायण के घर हुए डैकती कांड का खुलासा कर लिया है। इस वारदात को बिहार के एक गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से 24 लाख 57 हजार 500 रुपये नगद, जेवर, चार पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक महंगी कार बरामद की है।
गिरफ्त में आने वाले अपराधियों में हजारीबाग के सतीष कुमार पास, निशांत कुमार, हरिओम कुमार, गया निवासी सुरेंद्र चौधरी, अजीत कुमार उर्फ बिट्टू, मो शहनवाज आलम। इसके अलावा राहुल शर्मा, रांची के टाटिसिलवे निवासी विकास कुमार उर्फ गुड्डू, कविंद्र प्रसाद और नालंदा के मनिंद्र कुमार शामिल है। इसका खुलासा रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने किया। पूछताछ के बाद सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया।
पूर्व रेंजर की गाड़ी चलाने वाला विकास ही बना भेदिया –
पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया विकास कुमार उर्फ गुड्डू पहले पूर्व रेंजर के घर ड्राइवर की नौकरी करता था। सात-आठ माह पहले ही नौकरी छोड़ दिया और अपने बदले एक परिचित को रखवा दिया। विकास ही डकैती का भेदिया बना। उसने अपने परिचित अजित कुमार उर्फ बिट्टू से संपर्क किया। इसके बाद अजित कुमार बिट्टू ने गैंग बनाकर पांच अप्रैल की रात पूर्व रेंजर के घर धावा बोला। रुपये व गहने लूट ले गए।
महंगी कार से डकैती करने आया था अपराधी-
अपराध की दुनिया से अजित कुमार ने काफी पैसे कमाये हैं। महंगी कार का सौकीन अजित डकैती करने अपनी कार से ही टाटिसिलवे आया था। बाद में सभी उसी कार में बैठक कर धुर्वा के होटवासी स्थित अजित कुमार उर्फ बिट्टू के मकान में पहुंचा, जहां सभी अपराधियों ने पैसे व जेवर का बंटबारा किया। इसके बाद सबने अपनी राह पकड़ ली।

