आईएएस और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ईडी के सामने पेश हुए हैं. सेना की जमीन खरीद-बिक्री मामले में पेशी
रांचीः आईएएस छवि रंजन ईडी ऑफिस गए हैं. जहां वो ईडी के सवालों का जवाब देंगे. सेना जमीन खरीद-बिक्री मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी. तीन बार समन जारी होने के बाद छवि रंजन ईडी के सामने पेश हुए हैं
सेना की जमीन घोटाला मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने पहले 21 अप्रैल को बुलाया था. लेकिन उन्होंने दो सप्ताह के समय की मांग की थी. जिसे ईडी ने नहीं माना. और 24 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा. जिसके बाद आज छवि रंजन ईडी के सामने पेश हुए हैं.क्या है छवि रंजन की भूमिका ,सेना की जमीन खरीद बिक्री मामले की जांच ईडी ने पिछले साल शुरू की थी. उस दौरान रांची के एक बड़े कारोबारी समेत कई अधिकारियों के ठिकानों पर ईडी के द्वारा छापेमारी की गई थी. जिसके बाद अधिकारियों से पूछताछ भी की गई थी. पूछताछ में अधिकारियों ने ईडी को बताया था कि तत्कालीन डीसी छवि रंजन के आदेश पर उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री की थी. जिसके बाद से मामले में छवि रंजन की भूमिका को ईडी ने काफी अहम माना
दूसरी तरफ सेना जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों को ईडी कार्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया. जहां पर ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय के समक्ष सभी को पेश किया गया. ईडी की गिरफ्त आए लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, रिम्स के टेक्नीशियन अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम का नाम शामिल है.

